फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल टाउन गुरुद्वारा विवाद प्रकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

फ्लैग- मॉडल टाउन गुरुद्वारा विवाद प्रकरण
खून खराबा न हो, इसलिए सख्त कदम उठाने के मूड में है प्रशासन
एडीएम से सिटी से फिर मिले संगत के लोग
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। गुरु गोविंद सिंह सिंह सभा गुरुद्वारा मॉडल टाउन का विवाद गहराता जा रहा है। वहां खून खराबे की आशंका बनती देख प्रशासन भी सख्त कदम उठाने के मूड में है। सिख समाज के दर्जनों लोग डीएम से मिलने कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां डीएम की गैर मौजूदगी में यह एडीएम प्रशासन ओपी वर्मा से मिले। उनसे एक घंटे तक चली वार्ता में मामले का कोई हल नहीं निकला। एडीएम (सिटी) ने कहा कि दोनों पक्ष अपने बायलॉज के अनुसार चुनाव कराएं। अगर ऐसा नहीं होता है तो वह डीएम को लिख रहे हैं। फिर भी अगर नहीं मानें तो प्रशासन सख्त फैसले लेने पर मजबूर होगा।
गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के चुनाव को लेकर दो पक्षों में लंबे समय से विवाद चल रहा है। प्रशासन दोनों पक्षों को एक साथ बुलाकर समझौता कराने की कई बार कोशिश कर चुका है। जब एक पक्ष पहुंचता है तो दूसरा किनारा कर लेता है। दोनों पक्ष एक दूसरे पर गुरुद्वारे पर कब्जे को लेकर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। मंगलवार को भी पूर्व कमेटी के सदस्य डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह से मिलने पहुंचे। डीएम समाधान दिवस में गए थे। इसलिए पूर्व कमेटी के सदस्य एडीएम (सिटी) ओपी वर्मा से मिले। पूर्व कमेटी के पदाधिकारियोें ने बताया कि दूसरा पक्ष चुनाव नहीं करा रहा है, जबकि उनका कार्यकाल काफी पहले समाप्त हो चुका है। पदाधिकारियों ने कहा कि प्रबंध कमेटी के चुनाव न्यूटल बॉडी कराए। जो लोग वर्तमान में काबिज हैं, उनकी देखरेख में चुनाव न कराए जाएं। एडीएम (सिटी) ने पूरा मामला समझने के बाद जिलाधिकारी को भेज दिया है। उधर, निवर्तमान प्रबंध कमेटी का कहना है कि गुरुद्वारे में लीगल कमेटी काबिज है। वह नया चुनाव कराने के लिए मेंबरशिप 16 अप्रैल से खोल रहे हैं। उसके बाद चुनाव कराएंगे।
विज्ञापन


कोट--
गुरुद्वारे में हमारी लीगल कमेटी काबिज है। हमने 16 अप्रैल से मेंबरशिप खोल दी है। इसके बाद एजीएम की मीटिंग बुलाएंगे। उसी में चुनाव प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। प्रशासन ने जो निर्देश हमें दे रखे हैं, हम उसी के अनुसार चल रहे हैं। - अनीत कौर, उपाध्यक्ष गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी

कोट--
प्रबंध कमेटी की अध्यक्ष रबर स्टैंप हैं। जो लोग कमेटी चलाने की बात करते हैं, असल में वह एनजीओ चला रहे हैं। उसका पैसा विदेश से आ रहा है। हम चाहते हैं कि इलेक्शन न्यूटल बाडी कराए। 10 आदमी भी नहीं है, फिर वह गुरुद्वारे पर कब्जा करना चाहते हैं। - मालिक सिंह कालरा, पूर्व प्रबंधक


कोट
लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत दोनों पक्षों को बिठाकर चुनाव कराए जाएंगे। कानून व्यवस्था पर पुलिस नजर रखे हुए हैं। अगर कोई खिलवाड़ करेगा तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा। - जोगेंद्र कुमार, एसएसपी
विज्ञापन


कोट--
गुरुद्वारे में चुनाव संबंधी जो भी गतिविधियां चल रही हैं, उसमें दोनों पक्ष शांतिपूर्ण अपने बॉयलाज के हिसाब से चुनाव कराएं। अगर कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करेंगे तो प्रशासन निश्चित तौर पर सख्ती बरतेगा। उसमें सीआरपीसी की धाराओं के तहत कार्रवाई होगी। - वीरेंद्र कुमार सिंह, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें