फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्रों ने घेरा डीएम आवास, स्कूलों में पढ़ाई ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

मांगे पूरी न होने से नाराज शिक्षामित्र एक बार फिर सड़क पर उतर आए हैं। उन्होंने बृहस्पतिवार को स्कूलों में पढ़ाने नहीं गए। बीएसए कार्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया गया और दोपहर बाद मार्च निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंच गए। यहां एक घंटे तक डीएम आवास को घेरे रखा। फोन पर डीएम ने शुक्रवार को मिलकर ज्ञापन लेने का आश्वासन दिया तब जाकर शिक्षामित्र आवास से हटे।
विज्ञापन

सुबह 8 बजे स्कूलों में न जाकर सक्षी शिक्षामित्र बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय आकर जमा हो गए और नारेबाजी की। समायोजित शिक्षामित्र शिक्षक संघ के अध्यक्ष केपी सिंह, प्रवेश पटेल, कपिल यादव, सूरज व अन्य के नेतृत्व में शिक्षामित्रों ने दोपहर बाद कलक्ट्रेट की ओर कूच किया। पुलिस ने उनको डीएम आवास के पास ही घेर लिया और आगे नहीं जाने दिया। सभी शिक्षामित्र वहीं धरना देकर बैठ गए। अचानक जुलूस की शक्ल में भीड़ लेकर पहुंचे शिक्षामित्रों की वजह से अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। उन्होंने पुलिस फोर्स बुला ली गई। कलेक्ट्रेट पर प्रशासनिक अधिकारियाें ने शिक्षामित्र नेताओं की डीएम से फोन पर वार्ता कराई। तब जाकर शिक्षामित्र वापस बीएसए कार्यालय लौटे। इस दौरान शामिल राजीव, हरीश गंगवार, नरोत्तम, विनीत, आसिम मुख्तियार, चंद्रपाल, अजीत, संजू कटियार, रेनू कनौजिया व अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें