फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के जवान, कैदी, पुलिस और बिजली कर्मियों समेत 112 और संक्रमित मिले

विज्ञापन
जांच के लिए सैंपल लेती टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कई विभागों के कर्मचारियों में संक्रमण की पुष्टि के बाद मची है खलबली

बरेली। मंगलवार को सौ के अंदर तक सीमित रही संक्रमितों की तादाद ने बुधवार को फिर शतक पार कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची में 112 व्यक्तियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें एक सैन्यकर्मी, एसपी (आरए) कार्यालय के तीन, इंटेलिजेंस के दो, सुभाषनगर थाना के हेड मुहर्रिर, बिजली विभाग के सात कर्मचारी और एक सेंट्रल जेल का कैदी शामिल है।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार के मुताबिक, इज्जतनगर, राजेंद्रनगर में पांच, संजयनगर, कटरा चांद खां में एक-एक, सुभाषनगर थाने के हेड मुहर्रिर समेत पांच, साहूकारा, प्रेमनगर, बसंत सिनेमा जवाहर नगर में दो-दो, बिहारीपुर में चार, कुदेशिया में दो, भोजीपुरा में तीन, फतेहगंज पश्चिमी में चार, ठाकुरद्वारा में दो, कोविड अस्पताल में दो स्वास्थकर्मी संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा मालगोदाम रोड, जवाहर बाजार, बांस मंडी, निर्माण नगर, साधना कॉलोनी, राधेश्याम एन्क्लेव, सीबीगंज, सिविल लाइंस में एक-एक, बसंतपुर में दो, ढकनी, कांधरपुर, कालीबाड़ी, रिठौरा जाटवपुरा, अबदपुर, डेलापीर, मोहल्ला कानून गोयान, शीशगढ़ पंचायत, महानगर, सीतापुर आई हॉस्पीटल, बजरिया, ख्वाजा कुतुब, मॉडल टाउन, शहदाना,, शरीफ नगर, किला, पवन बिहार, कमराह, कल्यानपुर, मढ़ीनाथ, सुरेश शर्मा नगर, जेल रोड कचहरी, मलूकपुर बजरिया, छीपीटोला, रहपुरा रोड बसंत बिहार, वीर सवारकरनगर, बिशारतगंज, सैंट्रल जेल, मोहल्ला चौधरी रानी साहिब के बाग, विश्वनाथपुरम, वीरपुर, एकतानगर में एक-एक संक्रमित मिले हैं।

इंटेलिजेंस, एसपी देहात ऑफिस बिजली विभाग में मिले संक्रमित

कोरोना अब सरकारी विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों को अपनी चपेट में ले रहा है। रिपोर्ट में इंटेलीजेंस के दो, जेल रोड स्थित एसपीआरए के कार्यालय में तीन लोग संक्रमित मिले हैं। बिजली विभाग के भी सात कर्मचारियों और अधिकारियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमितों में एक बदायूं और एक गाजियाबाद का भी निवासी है। दोनों युवक बीते दिनों बरेली आए थे और यहीं जांच कराई।

बगैर पैक किए परिजन को सौंपा संक्रमित का शव

बरेली। मंगलवार को मॉडल टाउन के रहने वाले एक नगर निगम के जलकल विभाग के लाइनमैन की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। स्थानीय निवासियों ने बताया कि शव को बगैर बैग में पैक किए ही दे दिया गया था। साथ ही, सुपुर्दे खाक करने के लिए जरूरत के मुताबिक पीपीई किट भी मुहैया नहीं कराई। जिससे परिजनों के भी संक्रमित होने की आशंका है। लोगों ने परिजनों की सैंपलिंग कराने की मांग की है। बताते हैं कि परिजन घर के बाहर बगैर किसी सुरक्षा के घूम रहे हैं, जिससे लोगों में दहशत है। ब्यूरो

गलत नंबर दर्ज नहीं करा सकेंगे संदिग्ध, होगा सत्यापन

बरेली। सैंपलिंग से पहले स्क्रीनिंग के दौरानसंदिग्ध संक्रमितों की ओर सेगलत पता और नंबर दर्ज करा रहे हैं। ऐसे में संक्रमण की पुष्टि होने पर कोविड अस्पताल में भर्ती कराने या उनके संपर्क में आने वालों की ट्रेसिंग में अड़चन आ रही है। एडीएम सिटी महेंद्र कुमार ने स्क्रीनिंग में जानकारियां दर्ज करने के साथ ही मरीजों के नंबर पर तत्काल कॉल कर सत्यापन के निर्देश दिए हैं। ताकि बाद में समस्या न हो। दूसरी ओर,होम आइसोलेशनमें कोताही करने वालों की शिकायत मिलने पर तत्काल सर्विलांस टीम से स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। शिकायत सही मिलने पर संक्रमित को कोविड अस्पताल भेजने और उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें