फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध निर्माण लाइव- सैटेलाइट चौराहे से अयूब खां चौराहा तक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बीडीए महानगर योजना 2021 के तहत जारी बाजार स्ट्रीट के नक्शे मेें सैटेलाइट बस स्टैंड (चौराहे) से बीसलपुर चौराहे तक सड़क के दोनों ओर बाजार स्ट्रीट है। इनके अलावा सैटेलाइट चौराहे से अन्य किसी ओर बाजार स्ट्रीट नहीं है। फिर भी सैटेलाइट चौराहे से श्यामगंज होते हुए अयूब खां चौराहा तक करीब तीन सौ से अधिक दुकानें, आधा दर्जन एटीएम, क्लिनिक, अस्पताल, होटल, रेस्त्रां, बारातघर समेत शॉपिंग कांपलेक्स संचालित हैं। बीडीए के चल रहे कंपाउंडिंग अभियान के तहत इनकी कंपाउंडिंग होगी या नहीं ये जल्द ही पता चल जाएगा।
विज्ञापन

गुुरुवार को अमर उजाला की टीम ने सैटेलाइट चौराहा से अयूब खां चौराहा तक दोनों ओर मार्केट का जायजा लिया, तो रोड के दोनों ओर बीडीए के नक्शे से अलग ही नजारा दिखा। सैटेलाइट से कुछ दूरी पर बायीं ओर स्थित चर्च की दीवार के पास तीन दुकानें तो दायीं ओर एक रेस्तरां समेत 11 दुकानें हैं। बायीं ओर पेट्रोल पंप से आगे एक एटीएम फिर तीन दुकानें हैं। दूसरी ओर हनुमान मंदिर तक करीब छोटी-बड़ी कुल तीस दुकानें हैं। फिर ईसाईयों की पुलिया से आगे बढ़ें तो एक ओर बीयर शॉप, मॉडल शॉप, देसी शराब की दुकान के अलावा 14 अन्य दुकान तो दूसरी ओर एक सिरे से पेट्रोल पंप तक 17 दुकानें हैं, जिसमें एक नर्सिंग होम, एक शोरूम, एक तिमंजिला होटल और एक शॉपिंग कांपलेक्स शामिल है।
मालियों की पुलिया के दूसरी ओर दो एटीएम और मोटर मैकेनिक की 18 दुकान, दूसरी ओर क्लिनिक, मेडिकल स्टोर समेत 16 दुकानें और दो बारातघर हैं। इससे आगे बढ़ें तो दायीं ओर एक शॉपिंग कांपलेक्स का निर्माण होता दिखा। बहुत संभव है कि इसक ा नक्शा भी अन्य की तरह पास न हो। बायीं ओर पेट्रोल पंप से सब्जी मंडी तक तो दूसरी ओर फलमंडी तक कुल 33 दुकानें हैं। श्याम गंज चौराहे के बाद दोनों ओर बरेली कॉलेज के गेट तक 48 दुकानें हैं। इसके अलावा एक बेकरी, फाइनेंस कंपनी कार्यालय, दर्जन भर मेडिकल स्टोर, पांच क्लिनिक, दो अस्पताल, चार एटीएम हैं। बरेली कॉलेज चौराहे पर स्टेशनरी की चार दुकानें और फिर चौराहे के बाद 11 स्टेशनरी की दुकानें, फिर नगर निगम से अयूब खां चौराहे तक छह दुकानें हैं। दूसरी ओर सब्जी मंडी के बाद एक क्लिनिक और दो मंजिला भवन में ऊपर नीचे 71 दुकानें हैं और फिर क्लब स्थित है। साफ है कि सैटेलाइट चौराहे से अयूब खां चौराहे तक घना बाजार बसा है, लेकिन ये बीडीए के नक्शे में बाजार स्ट्रीट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें