फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की टक्कर से मामा-भांजी सहित तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा (शाहजहांपुर)। गांव महोलिया मोड़ के पास बृहस्पतिवार को बाइक और बोलेरो की टक्कर में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। युवक और पांच वर्षीय बच्ची की मौके पर मौत हो गई जबकि महिला ने अस्पताल में दम तोड़ा। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन

मूल रूप से पूरनपुर (पीलीभीत) निवासी आकाश गुप्ता (26) बंडा के गांव हसनापुर में रह रहे थे। उनकी बहन रानी देवी बंडा के मोहल्ला रामनगर में रहती हैं। बृहस्पतिवार को आकाश अपनी बहन के घर आए थे। रात आठ बजे बाइक से भांजी पांच वर्षीय दिव्या को लेकर वापस घर जा रहे थे। बंडा-पूरनपुर मार्ग पर उन्हें सीतापुर के महोली के गांव जमुनिया निवासी प्रकाश श्रीवास्तव की पत्नी प्रेमा देवी (45) मिलीं जो अपनी बेटी की शादी का कार्ड देने मायके जा रही थीं। आकाश ने उन्हें भी बाइक पर बिठा लिया।
गांव महोलिया मोड़ के पास एक बोलेरो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे तीनों लोग गंभीर घायल हो गए। बोलेरो चालक भाग गया। पुलिस ने तुरंत घायलों को बंडा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने आकाश और दिव्या को मृत घोषित कर दिया। बाद में प्रेमा देवी ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें