फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 तक घोषित हो सकता है यूपी बोर्ड का रिजल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। यूपी बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी होने की तारीख नजदीक आ रही है। अधिकारियों के मुताबिक 27 अप्रैल तक रिजल्ट घोषित होने की तिथि जारी कर दी जाएगी। 30 अप्रैल से पहले अथवा 30 अप्रैल को यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने की संभावना है। बताते हैं कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की सचिव नीना श्रीवास्तव ने दो दिन पहले ही परीक्षा परिणाम फाइनल होने की बात कही थी। रिजल्ट घोषित होने की जानकारी से परीक्षार्थियों की धड़कने तेज हो गई हैं।
विज्ञापन

अबकी बार परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकल विहीन बनाए जाने के लिए शासन की ओर से सख्ती की गई थी। सात फरवरी से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 128 केंद्रों पर हुई। इन केंद्रों पर सीसीटीवी और वॉयल रिकॉर्डर भी इंस्टाल कराए गए थे। ताकि परीक्षा के दौरान प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जा सके। इस बार जिले में हाईस्कूल के 53,950 व इंटरमीडिएट के 39,437 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। इंटरमीडिएट की परीक्षा दो मार्च को समाप्त हुई थी। दस मार्च से मूल्यांकन शुरू हुआ जो 25 मार्च को खत्म हो गया। इस बीच लोकसभा चुनाव की घोषणा हो गई। इसके चलते सभी विभाग चुनाव की तैयारी में जुट गए। बताया जाता है कि चुनाव कार्य में अधिकारियों और कर्मचारियों के व्यस्त होने से रिजल्ट घोषित करने में देरी हो रही है। हालांकि, रिजल्ट फाइनल हो चुका है, इसलिए 30 अप्रैल तक हर हाल में रिजल्ट जारी होने के कयास अधिकारी लगा रहे हैं।

यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी किए जाने की तैयारियां आखिरी दौर में हैं। रिजल्ट फाइनल हो चुका है। 30 अप्रैल तक रिजल्ट जारी किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। - डॉ. अचल कुमार मिश्र, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें