फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती के बाद रुचि वीरा भी चुनाव आयोग के शिकंजे में

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आंवला से गठबंधन प्रत्याशी रुचि वीरा विवादित बयानों के मामले में फंस गई हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से इस मामले में जिला निर्वाचन अधिकारी से तत्काल रिपोर्ट मांगी गई है। रुचिवीरा के खिलाफ कई सभाओं और जनसंपर्क के दौरान मुसलमानों से एकजुट रहने की अपील करने के साथ कांग्रेस प्रत्याशी पर टिप्पणी करने की शिकायत की गई थी।
विज्ञापन

बसपा प्रत्याशी रुचि वीरा ने पिछले दिनों विभिन्न स्थानों पर कहा था कि भाजपा ऐसा खौफ का माहौल पैदा कर रही है कि आदमी को आदमी का दुश्मन बनाया जा रहा है। ऐसे माहौल से बचने के लिए सावधानी और सूझबूझ से काम लेना होगा इसलिए मुस्लिम भाई किसी गलतफहमी में न रहें। कांग्रेस प्रत्याशी सर्वराज सिंह का नाम लिए बगैर उन्होंने सभाओं में मुसलमानों से कहा था कि वह तो बीजेपी में चले जाएंगे, सारे ठाकुर भी बीजेपी में चले जाएंगे और आपका वोट खराब हो जाएगा। शिकायतों के बाद इन विवादित बयानों का संज्ञान उत्तर प्रदेश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिया है। उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी इंद्रभूषण वर्मा ने जिला निर्वाचन अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है। साथ ही निर्देश दिया है कि शिकायत का तत्काल निस्तारण कर अनुपालन रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। बता दें कि चुनावी सभाआें में रुचि वीरा की ओर से दिए गए बयानों के वीडियो भी शिकायत के साथ मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को भेजे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें