फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मोदी सरकार में बिचौलिए और उनके आका परेशान’

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि मोदी सरकार में सिर्फ बिचौलिए और उनके आका ही परेशान हैं। अब दिल्ली से जो रुपया चलता है वह पूरा का पूरा जनहित में पहुंचता है। सब्सिडी सीधे खाते में जा रही है। सरकारी कामकाज ऑनलाइन हैं। भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति है।
विज्ञापन

संतोष गंगवार शनिवार आज सुबह लगभग 6.30 बजे मॉर्निंग वॉकर्स से मुलाकात के लिए कंपनी गार्डन पहुंचे। यहां राजेंद्रपाल आर्य, गुलशन आनंद, राकेश खंडेलवाल, अशोक गुप्ता, कैलाश चंद्र अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, सुरेश रस्तोगी, रितेश अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, ओम प्रकाश गुप्ता, मुरारी लाल गुप्ता, नितिन अग्रवाल, विनय गुप्ता, रचित अग्रवाल और योगा करने वाले साथियों से मिले। इसके बाद तिलक कॉलोनी, रामगंगा अस्पताल, हनुमान गढ़ी, मढ़ीनाथ, हरपाल मंदिर गणेश नगर में चुनाव प्रचार किया। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री ने गनेशपुर, आनंदपुर, बकैनिया, ठिरिया कल्याणपुर, मंडवा वंशीपुर, वलेही, पहाड़पुर, नरखेड़ा, नरेली, सुकली, वफरी परतापुर, अब्दुलनबीपुर आदि इलाकों का भ्रमण कर अपने लिए वोट मांगे। विधायक डॉ. डीसी वर्मा, महिपाल सिंह, राजकुमार शर्मा, अरविंद गंगवार, मोतीराम वर्मा, जिपं सदस्य मंजू कोरी, तरुण गंगवार, चेयरमैन राजीव गुप्ता आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें