बरेली। इंटरडिपेंडेंट बैप्टिस्ट चर्च की ओर से चल रहे प्रार्थना उत्सव के दूसरे दिन छोटे बच्चों ने क्वायर और नाटक प्रस्तृत किया। जिसमें प्रभु यीशू के जीवन के प्रसंगों को दर्शाया गया। शनिवार को पास्टर विशाल सैमुअल की अगुवाई में आराधना हुई। जबलपुर से आईं सिस्टर ऐस्तर राव की टीम में शामिल सृष्टि और ग्रेसी ने गीत गाकर परमेश्वर की महिमा बताई। कार्यक्रम की जानकारी पास्टर विलियम सैमुअल ने दी।