फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्लीपर कोच में बैठे डेली यात्रियों से वसूला जुर्माना

विज्ञापन
भारतीय रेल - फोटो : PTI
विज्ञापन
बरेली। मजिस्ट्रेट चेकिंग में स्लीपर कोच में बैठे एमएसटी वाले डेली पैसेंजरों को जुर्माना भरना पड़ा। यात्रियों की शिकायत पर रेलवे ने पीतांबरपुर और जंक्शन पर बेटिकट यात्रियों के खिलाफ अभियान चलाया। 454 यात्रियों से पौने दो लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।
विज्ञापन

मुरादाबाद मंडल के वीके मल के निर्देशन में सीआईटी वीए खान की टीम ने पीतांबरपुर स्टेशन पर सुबह साढ़े छह बजे से चेकिंग अभियान शुरू किया। स्लीपर क्लास के यात्रियों ने बताया कि सबसे ज्यादा दिक्कत एमएसटी वाले डेली पैसेंजरों से है। यह लोग बर्थ उठाकर बैठ जाते हैं और ताश खेलने लगते हैं। यह सिलसिला हर एक घंटे में शुरू होता है। इसके बाद स्लीपर क्लास में बैठे डेली पैसेंजर को चेक किया गया। टीम ने करीब 70 डेली पैसेंजरों से स्लीपर क्लास का जुर्माना वसूल किया। टीम ने किसान एक्सप्रेस, पंजाब मेल, गुवाहाटी एक्सप्रेस, मुगलसराय, त्रिवेणी, सियालदह, कुंभ एक्सप्रेस आदि ट्रेनों को चेक किया गया। इसके बाद टीम ने जंक्शन पर ट्रेनों की चेकिंग शुरू की, जिसमें काशी विश्वनाथ और श्रमजीवी एक्सप्रेस में अभियान चला गया। सीआईटी बीए खान ने बताया कि 454 यात्रियों से करीब पौने दो लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है। चेकिंग अभियान में जंक्शन पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।
रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक डेली पैसेंजर और एमएसटी धारक केवल साधारण कोच में यात्रा करने के लिए अधिकृत हैं, लेकिन सभी स्लीपर कोच में यात्रा करते हैं। बर्थ पर बैठने से मना करने पर मारपीट तक की नौबत आ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें