फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब महिला अस्पताल में दारू पार्टी, नशे में मारपीट के बाद खुली पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आवास विकास परिषद के कार्यालय में दिनदहाड़े कर्मचारियों के जाम टकराने का मामला थमा नहीं है कि महिला अस्पताल में भी हुई ऐसी दारू पार्टी की पोल खुली है। नशे की झोंक में आपस में मारपीट होने और इसी दौरान खिड़की का शीशा टूटकर नीचे गिरने के बाद लोग यहां पहुंचे, उससे पहले ही शराबी रफूचक्कर हो गए। सीएमएस डॉ. अलका शर्मा ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

20 मार्च को होलिका दहन होगा। इससे पहले ही सरकारी कार्यालयों में होली का माहौल छा गया है। सोमवार शाम करीब सात बजे महिला अस्पताल के टॉप फ्लोर पर दारू पार्टी सजी, जिसमें जमकर जाम छलकाए गए। नशा चढ़ा तो आपस में विवाद हो गया। मारपीट के दौरान खिड़की का एक शीशा टूटकर नीचे गिर पड़ा। मंगलवार सुबह सीएमएस को स्टाफ ने रात का वाकया बताया तो उन्होंने मैटरनिटी विंग में पहुंचकर पूछताछ की लेकिन कुछ पता न चला। इसके बाद मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी।
बताया जाता है कि पूछताछ में पहले तो स्टाफ ने शीशा गिरने की कई वजह बताई। निरीक्षण में भी वहां नमकीन के पैकेट, समोसे, खाली गिलास बिखरे मिले। खिड़की के शीशे पर खून के धब्बे दिखाई दिए। इसके बाद सीएमएस को मामला समझते देर नहीं लगी। महिला अस्पताल में ऐसी हरकत होने पर नाराज सीएमएस ने सभी कर्मचारियों की जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें