बरेली। लोक सभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूर्व सैनिकों की मदद लेगा। बुधवार को जिलाधिकारी ने एक्स सर्विसमेन वेलफेयर कोआर्डिनेशन कमेटी के पदाधिकारियों से मुलाकात कर उनके प्रस्ताव पर सहमति जताई है।
कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष रिटायर्ड सीपीओ जेएस भाकुनी ने बताया कि चुनाव ड्यूटी में प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहती है। सभी कर्मचारियों की बूथों पर ड्यूटी लग जाती है। फिर भी कई कार्यों के लिए कर्मचारियों की कमी बनी रहती है। ऐसे में प्रशासन से पूर्व सैनिकों के जरिए निशुल्क सहयोग का ज्ञापन दिया गया। जिस पर जिलाधिकारी ने सहमति जता दी है। इस दौरान मौजूद रहे कमेटी के प्रदेश महासचिव राकेश विद्यार्थी, जिलाध्यक्ष कैप्टन रामलाल, जिला सचिव धनंजय शर्मा ने कभी भी किसी भी वक्त आवश्यकतानुसार पूर्व सैनिकों का सहयोग मिलने का आश्वासन जिलाधिकारी को दिया है। ब्यूरो