फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल और सर्विस लेन भूल जाएं अभी तो रोडवेज बसों में चड्ढू खाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लालफाटक ओवरब्रिज के पास सर्विस लेन के न बनने के बावजूद रोडवेज बृहस्पतिवार से बसों का संचालन फिर से शुरू करेगा। सर्विस लेन न होने की वजह से यहां पूर्व में हुए हादसों में नौ लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। हादसे की आशंका को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने यहां दिन में बसों का संचालन बंद कर दिया था। इससे बदायूं की तरफ जाने वाली बसें फरीदपुर के पास दूसरे रास्ते से होकर लंबा चक्कर काटकर जा रही थी। इस दिक्कत को देखते हुए डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने सेतु निगम, ट्रैफिक पुलिस और रोडवेज के अफसरों को बुधवार को बुलाया था। एडीएम सिटी के साथ मीटिंग में तय किया कि निर्माणाधीन पुल के पास रोडवेज और ट्रैफिक पुलिस के स्टाफ की निगरानी में बसों का संचालन बृहस्पतिवार से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

सेतु निगम के अधिकारी लालफाटक ओवरब्रिज के पास सर्विस लेन बनाने में लगातार देरी कर रहे हैं। कई बड़े हादसों के होने के बाद प्रशासन ने लालफाटक पर दिन में रोडवेज बसों का संचालन बंद कर दिया था। बदायूं की तरफ जाने वाली बसें फरीदपुर के पास से वैकल्पिक रास्ते से गुजरने से उन्हें करीब 30 किलोमीटर से ज्यादा लंबा चक्कर काटना पड़ रहा है, जिसमें एक घंटे का समय बर्बाद हो रहा है। उधर, बदायूं से बरेली की तरफ आने वाली बसें चौपुला से निकलने से वहां भी ट्रैफिक का दबाव काफी बढ़ गया था। इसे देखते हुए रोडवेज और ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी काफी समय से सेतु निगम के अधिकारियों पर यह दबाव बना रहे थे कि लालफाटक पर सर्विस लेन बनाएं, ताकि यहां यहां से बसें फिर से गुजर सकें। इसके बावजूद सेतु निगम यहां अब तक सर्विस लेन का निर्माण नहीं करा सका है। इस दिक्कत को देखते हुए बुधवार को एडीएम सिटी महेंद्र कुमार ने सेतु निगम के एई दिलीप कुमार, टीआई परवेज अली और रोडवेज के अधिकारियों के साथ कलक्ट्रेट में मीटिंग की। इसमें तय हुआ है कि ओवरब्रिज के पास चार प्वाइंट रहेंगे। पुल के दोनों ओर और दोनों रेलवे क्रासिंग पर एक-एक जगह पर रोडवेज और ट्रैफिक पुलिस का स्टाफ रहेगा। यह कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी पर बसों को पुल से पास से गुजारेंगे। उनकी मॉनीटरिंग रहेगी कि यहां से कोई बस तेज गति से न गुजरे।

लालफाटक पर नहीं बिछी कोलतार की परत
सेतु निगम के अधिकारियों ने रेलवे क्रासिंग से बदायूं की तरफ पुल के पास सर्विस लेन बनाने के लिए बजरी बिछा दी थी, लेकिन यहां अब तक कोलतार की लेयर नहीं डाली गई है। इसके अलावा सर्विस लेन के चौड़ीकरण में रोड के बीच में आ रहे मंदिर को दूसरी जगह स्थापित करने और पोल शिफ्टिंग का काम भी अधूरा है। हाल में एसपी ट्रैफिक ने सेतु निगम के डीपीएम वीके सेन के साथ मौका मुआयना भी किया था। इसके बावजूद सर्विस लेन नहीं बन पा रही है।
विज्ञापन


‘ मीटिंग में यह हुआ है कि लालफाटक के पास रोडवेज और ट्रैफिक पुलिस का स्टाफ मौजूद रहेगा। वही अपनी देखरेख में बसों का संचालन कराएंगे, ताकि हादसे न होने पाएं। सेटेलाइट पुल के डिजाइन को लेकर जो दिक्कत सामने आई है। उनका भी निराकरण कराया जा रहा है।’
विज्ञापन

- महेंद्र कुमार, एडीएम सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें