फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैविक खेती करने वाले किसानों को उपलब्ध कराएंगे बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उत्तर प्रदेश राज्य औद्यानिक सहकारी विपणन संघ (हाफेड) चेयरमैन ने मंडी में सब्जी और फलों की आवक और उपज के मिलने वाले दामों का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने जैविक खेती पर जोर देते हुए कहा कि संघ इसके लिए बाजार उपलब्ध कराएगा, जिससे किसानों की आय दोगुनी हो सके।
विज्ञापन

रविवार दोपहर हाफेड चेयरमैन संगीता अवस्थी मंडी समिति पहुंचीं और औचक निरीक्षण किया। वहां उन्होंने विभागीय अधिकारी, किसान और आढ़तियों से बैठक कर मंडी में आने वाली उपज और उसके प्रचलित दामाें की स्थिति का जायजा लिया। इस मौके पर किसानों ने बताया कि बरेली और आसपास जिलों में जैविक खेती खूब हो रही है, लेकिन उपयुक्त बाजार नहीं मिलने से मनोबल गिर रहा है। चेयरमैन ने कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के साथ जैविक खेती पर जोर दे रही है। इसलिए संबंधित विभाग और अधिकारी इसमें सक्रिय सहयोग करें।
चेयरमैन ने वादा किया संघ जैविक उत्पाद के लिए बाजार भी उपलब्ध करायगा। समिति पदाधिकारियों ने विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया और बताया कि शिमला मिर्च, हरी और लाल मिर्च, टमाटर, खीरा आदि का उत्पादन यहां ज्यादा होता है। मंडलीय निदेशक आरके अवस्थी, सचिव एपी गंगवार, पदाधिकारी डिंपल वाजपेयी, आनंद शुक्ला, अमित गुप्ता आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें