फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों को नमन करने उमड़ा जनसैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ जवानों की शहादत को नमन करने के लिए श्रद्धा का जनसैलाब उमड़ पड़ा। आईएमए की ओर से शनिवार को आयोजित मार्च में क्या मंत्री! क्या सांसद! क्या मेयर! क्या छात्र-छात्राएं! क्या महिलाएं! क्या युवा। शहर से समस्त नागरिक राजनीति और दलीय सीमाएं तोड़कर सब लोग गांधी उद्यान और शहीद चौक में जमा हुए। शहीदों की याद में सबने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सबने सरकार से आतंक को बढ़ावा देने वाले पड़ोसी देश पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग की।
विज्ञापन

मेयर डॉ. उमेश गौतम, केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार, पूर्व मेयर डा. आईएस तोमर, विधायक राजेश मिश्रा पप्पू भरतौल, भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोड़ा समेत समेत आईएमए, व्यापार मंडल के सदस्य, छात्र-छात्राएं, स्वयं सेवी संगठन, दि इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया, रोटरी क्लब, महिला संगठन और सामाजिक संगठनों के सदस्य अपने हाथों में तिरंगा लेकर गांधी उद्यान में जमा हुए। पुलवामा के शहीदों की याद में हर हाथ में तिरंगा लेकर भीड़ हिंदुस्तान जिंदाबाद... वीर जवान अमर रहें के नारे लगा रही थी। बड़ी संख्या में लोग जुलूस के रूप में गांधी उद्यान से चौकी चौराहा होते हुए पटेल चौक तक गए और यहां शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद कार्यक्रम का समापन हो गया। भीड़ में से हर किसी के मुंह से यही आवाज गूंज रही थी कि अब पाकिस्तान और आतंकवादियों को सबक सिखाने का वक्त आ गया है। सरकार किसी तरह का समझौता न करके निर्णायक कार्रवाई करे क्योंकि देश के जवान सीधी लड़ाई से ज्यादा छद्म युद्ध में शहीद हो रहे हैं। सबने ईश्वर से शहीदों के परिवार को सांत्वना देने की शक्ति देने के लिए प्रार्थना भी की। आयोजन में आईएमए से डॉ. अनीता, डॉ. राघवेंद्र शर्मा, डॉ. हिमांशु, डॉ. पंकज अग्रवाल समेत आईएमए लेडीज क्लब से शिखा अग्रवाल, शालिनी, पूजा का विशेष सहयोग रहा।

शहीदों को नमन कर कहा ‘पाक’ का हो दमन
बरेली। पुलवामा हमले में जवानों की शहादत का बदला लेने की मांग करने शहर सड़कों पर उतर आया। सुबह से रात तक प्रदर्शन, मार्च और मोमबत्ती जलाकर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही, आतंकियों का पनाह देने वाले दुश्मन देशों को सबक सिखाने की मांग की गई। बताशे वाली गली स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सचखंड दरबार में शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। गुरुद्वारा सचिव सरदार गुरमीत सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में शहादत का बदला लेने और सैन्य सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग सरकार से की गई।
विज्ञापन

बरेली इलेक्ट्रिकल कांट्रैक्टर एंड मर्चेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने अतुल अग्रवाल के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर शहीदों के परिजनों के लिए व्यापारियों से आर्थिक सहयोग मांगा। साथ ही चार दिनों तक लगातार विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम जारी किया। नेशनल एक्स सर्विसमेन कोआर्डिनेशन कमेटी ने बीआई बाजार स्थित शहीद हेमंत सिंह बिष्ट स्मारक पर शोकसभा कर कश्मीर से धारा 370 हटाने, पूर्व सैनिकों का कश्मीर में पुनर्वास की मांग की। अध्यक्ष रामलाल, प्रथमेश गुप्ता, राकेश विद्यार्थी मौजूद रहे। पूर्व सैनिक कल्याण संस्था भरतौल ने भरतौल से जेआरसी गेट तक रैली निकाली। संस्था कार्यालय पर कैंडल जलाकर शोकसभा की। यहां सूबेदार मेजर आरएस धामी, सचिव ऑनरेरी कैप्टन जगत सिंह, अनूप पांडे समेत ग्रामीण मौजूद रहे। कर्मचारी नगर में होली चौक विस्तार पार्क से मिनी बाईपास तक दीपक सक्सेना पार्षद के नेतृत्व में रैली निकालकर शोकसभा की। एमएन शाह अल्वी फाउंडेशन ने जोगी नवादा से सेठ दामोदर स्वरूप पार्क नासिर शाह अल्वी के नेतृत्व में रैली निकालकर आतंकियों को पनाह देने वालों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा अटल यूथ उत्तर प्रदेश, परशुराम सेना, जय श्री महाकाल सेवा समिति, मिशन न्यू इंडिया, राष्ट्रवादी जनमोर्चा ने कार्यक्रम आयोजित कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें