फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट और छेड़छाड़ के आरोप में प्रधानाध्यापक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (पीलीभीत)। गैरहाजिरी की शिकायत करने पर महिला शिक्षक को रसोइया और उसके भाई ने पीटा। फिर प्रधानाध्यापक ने शिकायत सुनने के बजाय महिला शिक्षक से छेड़खानी की और विरोध करने पर पिटाई की। पीड़ित महिला शिक्षक की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। प्रभारी बीएसए शिवेंद्र सिंह ने प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

यह घटना गजरौला क्षेत्र के एक विद्यालय में 19 जनवरी को हुई। विद्यालय में तैनात रसोइया 17 और 18 जनवरी को बिना बताए छुट्टी पर थी। महिला शिक्षक ने इसकी शिकायत प्रधानाध्यापक से की। कुछ देर बाद रसोइया अपने भाई के साथ विद्यालय जा पहुंची और दोनों ने महिला शिक्षक से मारपीट की। प्रधानाध्यापक से शिकायत की तो उसने छेड़खानी की और पीटा। महिला शिक्षक ने थाने जाकर तहरीर दी जिसमें तीनों को नामजद किया गया।
पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराने के बाद मारपीट और छेड़छाड़ की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। इंस्पेक्टर गजरौला शहरोज अनवर ने बताया कि दोनों के बीच मारपीट हुई थी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें