फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज कराने को अब नहीं भटकेंगे रेल कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रेलवे कर्मचारियों को अब मामूली इलाज के लिए निजी अस्पतालों में नहीं भटकना होगा। पूर्वोत्तर रेलवे मजदूर यूनियन (नरमू) की पहल पर पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय ने चार डॉक्टरों को तैनात किया है। इससे मंडलीय अस्पताल में डॉक्टरों की कमी पूरी हो सकेगी।
विज्ञापन

इज्जतनगर के मंडलीय रेलवे अस्पताल में डॉक्टरों की लंबे समय से कमी चल रही थी। मथुरा, कासगंज, फर्रुखाबाद, फतेहगढ़, बदायूं लालकुआं, हल्द्वानी, ऊधमसिंह नगर आदि शहरों में तैनात रेलवे कर्मचारी परिवार समेत इलाज कराते हैं। अस्पताल में पर्याप्त डॉक्टर न होने से वह भटकते रहते थे। नरमू इस मुद्दे को महाप्रबंधक की बैठक में कई उठा चुकी थी। अब डॉ. एमएम अग्रवाल, डॉ. अरविंद अग्रवाल, डॉ. शशि फेरवाल समेत चार डॉक्टर सप्ताह में छह दिन अस्पताल में अपनी सेवाएं देंगे। नरमू कार्यालय पर हुई बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी ने बताया कि यूनियन ने दिल्ली के बत्रा, मैक्स और मेंदाता, हल्द्वानी, काठगोदाम के लिए ब्रजलाल हॉस्पिटल, रामनगर, काशीपुर के लिए चामुंडा हॉस्पिटल, फतेहगढ़, कानपुर, कन्नौज के लिए रिजेंसी हॉस्पिटल और कासगंज के कर्मचारियों के लिए मथुरा के नियति अस्पताल में कैशलेस सुविधा दिलाई है। मंडल अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने कहा कि जल्द ही कर्मचारी और उनके परिवारों के लिए स्मार्ट कार्ड चिकित्सा कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे देश के किसी भी अस्पताल में उनका इलाज हो सके। बैठक में नूतन प्रकाश, रोहित सिंह, आरिफ हुसैन, आरके पांडेय, सुरेंद्र सिंह मलिक आदि कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें