फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग से फैली दहशत तो घरों में घुस गए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रेमनगर कॉलोनी की शिवशक्ति एस्टेट कॉलोनी में रिटायर्ड सीबीसीआईडी इंस्पेक्टर केके मिश्रा ने जब फायरिंग की तो घर के बाहर मौजूद भीड़ भी जान बचाकर भाग निकली। पुलिस ने इंस्पेक्टर को समझाकर अंदर किया तो भीड़ दोबारा से सड़कों पर आ गई। लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में नारेबाजी की। यह भी कहा कि पुलिस ने विभाग के व्यक्ति को बचाने की कोशिश की तो वह फायरिंग और तमंचा छीनने के वीडियो अधिकारियों को सौंप देंगे।
विज्ञापन

घटनास्थल पर मौजूद भीड़ काफी गुस्से में थी। यहां अधिकांश लोग मिश्रा के खिलाफ ही बोल रहे थे। वह कह रहे थे कि वह अक्सर लोगों से मारपीट और छींटाकशी करते रहते हैं और अपने पुलिस से जुड़े होने का रौब गांठते हैं। बताया कि विवाद के दौरान इंस्पेक्टर यह कहते हुए अंदर गए थे कि अपनी लाइसेंसी पिस्टल से उन लोगों को गोली मारेंगे। हालांकि वह लाइसेंसी की बजाय एक के बाद एक नाजायज हथियार लाए। सुरजीत ने तो यहां तक कहा कि इंस्पेक्टर ने एक फायर तब किया जब पुलिस गेट पर आ चुकी थी। वहीं, इंस्पेक्टर के दो पड़ोसी इस बारे में भीड़ को ही कोस रहे थे। कह रहे थे कि हम लोगों से उनका व्यवहार काफी दोस्ताना है। कॉलोनी के कुछ लोग उनके रुतबे से जलते हैं जिसकी वजह से ऐसे आरोप लगा रहे हैं।

पत्नी बोलीं: कार तोड़ते बच्चों को फटकारा तो भीड़ ने पीटा
- रिटायर्ड इंस्पेक्टर ने आरोपों के बाबत सवाल पूछने पर चुप्पी साध ली तो उनकी पत्नी मधु मिश्रा ने सफाई दी कि बच्चे घर के बाहर खड़ी उनकी कार पर चढ़कर तोड़फोड़ कर रहे थे। उनके पति ने बच्चों को फटकार कर भगा दिया। इससे नाराज उनके परिजन आ गए और हंगामा करने लगे। उनके पति ने फायरिंग नहीं की, उल्टा भीड़ ने ही उन्हें बुरी तरह पीटा। वह खुद इन लोगों पर रिपोर्ट कराएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें