फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ों पर बर्फबारी, लापरवाही की तो पड़ेगी भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर समय से डेढ़ महीना पहले बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों खासतौर से रुहेलखंड मंडल के आसपास सर्दी बढ़ने लगी है। दिन में चटक धूप से उमस और रात में ठंडी हवाएं कभी भी सेहत खराब कर सकती हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने इस सप्ताह तापमान कम होने, सर्दी बढ़ने और रात में बर्फीली हवाएं चलने की भविष्यवाणी की है।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी सामान्य से तीन डिग्री कम था। सुबह कोहरे का प्रकोप भी देखा गया। ठंडी हवा चलने से सर्दी महसूस हुई। दिन में चटक धूप खिली। दोपहर 12 से चार बजे तक उमस भी रही, लेकिन शाम होते ही फिर ठंडी हवा चलने लगी। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ से पहाड़ों पर तय समय से एक या डेढ़ महीना पहले बर्फ पड़ने लगी है। पहाड़ों की बर्फीली हवाएं मैदानी इलाकों में पहुंचकर ठंड बढ़ा रही हैं। इस हफ्ते रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। हल्का कोहरा भी पड़ेगा। सुबह-शाम ठंडी हवाएं चलेंगी। मौसम में नमी रहेगी। हालांकि अभी बारिश की कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें