फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आगरा फोर्ट एक्सप्रेस फिर से चले तो बात बने’

विज्ञापन
विज्ञापन
इज्जतनगर मंडल की बैठक में सांसदों ने अपने क्षेत्र के लिए ट्रेनें और यात्री सुविधा बढ़ाने की मांग पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक से की। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि मंडल की कई ट्रेनों का समय गड़बड़ होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने बरेली से दक्षिण भारत के लिए सीधी ट्रेनें चलाने का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन

इज्जतनगर मंडल के डीआरएम सभागार में हुई बैठक में केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने बिचपुरी पर मानव रहित रेलवे क्रासिंग, बरेली-हल्द्वानी-कासगंज सेक्शन पर डेमू ट्रेन, काठगोदाम से बरेली होते हुए नई दिल्ली तक जनशताब्दी एक्सप्रेस, मदुरई, रामेश्वरम, वास्कोडिगामा तक ट्रेनें चलाने की मांग की।
फर्रुखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत ने कानपुर-फर्रुखाबाद तक एक्सप्रेस, मैनपुरी-इटावा के लिए अंत्योदय एक्सप्रेस का ठहराव, दिव्यांगों के लिए टायलेट, आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने काठगोदाम से आगरा कुमायूं एक्सप्रेस (आगरा फोर्ट) दोबारा चलाने की मांग की। महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी के प्रतिनिधि आनंद चौधरी ने पीलीभीत के प्लेटफार्म को चौड़ा करने, अल्मोड़ा के सांसद अजय टमटा ने टनकपुर से दिल्ली, अमृतसर और इलाहाबाद के लिए ट्रेनें, रानीखेत एक्सप्रेस के पुराने कोच बदलने और काठगोदाम से चलने वाली नैनी-दून जनशताब्दी एक्सप्रेस के समय में परिवर्तन करने की मांग रखी। नैनीताल के सांसद भगत सिंह कोश्यारी, मथुरा की सांसद हेमा मालिनी, शाहजहांपुर की सांसद कृष्णा राज, रामपुर के सांसद नेपाल सिंह, मिश्रिख की सांसद अंजुबाला के प्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्र की समस्याएं रखीं।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरों से लैस होंगे मंडल के 11 स्टेशन
पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम राजीव अग्रवाल ने सांसदों को बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए निर्भया फंड से इज्जतनगर मंडल के 11 स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। रेलवे क्रॉसिंग पर जागरूकता के लिए समय-समय पर अभियान चलाया जा रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे में छह जोड़ी ट्रेनों में एलएचबी कोच लगे हुए हैं। 2018-19 में 679 बिछड़े बच्चों को उनके परिवारों से मिलाया गया।

नरमू और श्रमिक संघ ने दिया ज्ञापन
जीएम राजीव अग्रवाल के आगमन पर पूर्वोत्तर रेलवे मजदूर यूनियन और पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ ने कर्मचारियों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन दिया। मजदूर यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी और मंडल अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने इज्जतनगर के मंडलीय अस्पताल में फिजीशियन की कमी और श्रमिक संघ के सहायक एवं मंडल मंत्री जेएस भदौरिया, मंडल अध्यक्ष पदमवीर सिंह ने मंडलीय अधिकारियों पर श्रमिक संघ के पदाधिकारियों के मनमाने ढंग से ट्रांसफर और उत्पीड़न का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें