फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात घंटे देरी से रवाना हुई जवानों की ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्लैग---रेलवे जवानों से खिलवाड़ करने पर तुला
विज्ञापन


हेडिंग----जवानों की स्पेशल ट्रेन में बिना चेक किए लगाया एसी कोच

कर्नाटक विधानसभा चुनाव कराने के लिए जा रहे थे एसएसबी जवान
इंक्वायरी सिस्टम हुआ फेल, सभी ट्रेनें दो नंबर प्लेटफार्म से गुजारीं गईं
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। रेलवे विभाग देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने पर तुला है। अभी बीएसफ स्पेशल ट्रेन का मामला ठंडा भी नहीं हुआ कि जवानों की एक और ट्रेन ने विवाद खड़ा कर दिया है। जंक्शन के अधिकारियों ने एसएसबी जवानों की स्पेशल ट्रेन में बिना चेक किए ही एसी कोच लगा दिया। ट्रेन चलने को हुई तो एसी नहीं चला। जवानों के हंगामे के बाद एसी टेक्नीशियन के साथ स्टेशन डायरेक्टर भी एसी ठीक करने में जुट गए। चार घंटे तक जूझने के बाद भी एसी ठीक नहीं हुआ तो दूसरा कोच लगाया गया, इसके बाद ट्रेन रवाना हुई। रक्षा मंत्रालय ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। एक सप्ताह में जवानों की ट्रेनों के साथ यह दूसरा मामला है।
कर्नाटक में मई में होने वाले विधानसभा चुनावों में पैरा मिलेट्री फोर्स तैनात होगी। केंद्र सरकार ने एसएसबी के जवानों को कर्नाटक भेजने का आदेश दिया। इस पर जवानों के लिए स्पेशल ट्रेन जंक्शन के प्लेटफार्म एक पर लगाई गई। ट्रेन को गुरुवार शाम छह बजे यहां से रवाना होकर शनिवार सुबह आठ बजे बेंगलुरू पहुंचना था। स्पेशल ट्रेन में अधिकारियों ने बिना चेक किए ही एसी कोच लगा दिया। ट्रेन चलने को हुई तो एसी नहीं चला। 20 मिनट तक इंतजार के बाद भी एसी नहीं चला तो सभी जवान ट्रेन से उतरकर प्लेटफार्म पर आ गए। उन्होंने अपने अफसरों के कोच का एसी न चलने पर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही स्टेशन अधीक्षक ओपी मीणा और स्टेशन डायेक्टर मनोज कुमार भी जंक्शन पहुंच गए। टेक्नीशियन स्टाफ के साथ डायरेक्टर खुद भी एसी ठीक करने में जुट गए। निर्धारित समय के तीन घंटे बाद भी ट्रेन रवाना नहीं हुई तो रक्षा मंत्रालय हरकत में आ गया। उसने रेल मंत्रालय से जवाब तलब किया तो रात में 11:30 बजे मुरादाबाद डिवीजन के अधिकारियों ने दूसरा एसी कोच लगाने का आदेश दिया। इसके बाद करीब एक बजे ट्रेन को कर्नाटक के लिए रवाना किया गया। बता दें कि एक सप्ताह पहले बीएसएफ स्पेशल ट्रेन शाहजहांपुर से बरेली तक सात घंटे में पहुंची थी। इसके बाद जवानों ने जमकर हंगामा किया था। बीएसएफ को जम्मूतवी पहुंचना था। ट्रेन लेट होने पर रक्षामंत्रालय ने रेल मंत्रालय को तलब किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी ट्रेनें प्लेटफार्म नंबर दो से गुजारी गईं
रेलवे ने जवानों की स्पेशल ट्रेन को शाम पांच बजे एक नंबर प्लेटफार्म पर लगा दिया गया। इससे सबसे ज्यादा दिक्कत यात्रियों को हुई। एक नंबर पर पहुंचने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस, सत्याग्रह एक्सप्रेस, फैजाबाद एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को प्लेटफार्म दो से गुजारा गया। प्लेटफार्म दो पर ट्रेनों का लोड बढ़ने से ट्रेनों को सीबीगंज, चनेहटी, पीतांबरपुर, परसाखेड़ा आदि स्टेशनों पर खड़ा कर दिया गया। इंक्वायरी सिस्टम भी खराब हो गया। इससे यात्रियों को पता नहीं चला कि उनकी ट्रेन कितने बजे, किस प्लेटफार्म पर आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें