फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल एन्क्लेव का नाम होगा नाथनगरी

विज्ञापन
सिविल एन्क्लेव का नाम होगा नाथनगरी - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

योगी सरकार की कैबिनेट ने सावन के पवित्र माह में वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल के प्रस्ताव पर मुहर लगाकर बरेली को खुशियों से भरी सौगात दी है। त्रिशूल एयरबेस के पास बनने वाले सिविल एन्क्लेव का नाम नाथ नगरी होगा। सिविल इन्क्लेव का निर्माण होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। बरेली से बड़े शहरों की कनेक्टिविटी होने से कारोबारियों को इससे बड़ा फायदा होगा।
विज्ञापन

मंगलवार को नागरिक एवं उड्डयन मंत्रालय के निदेशक देवेंद्र स्वरूप ने डीएम राघवेंद्र विक्रम सिंह को शासन के आदेश पर लखनऊ बुलाया था। शासन ने डीएम से सिविल एन्कलेव के संबंध में पूरी रिपोर्ट ली। बरेली की पहचान नाथ नगरी है। यहां पांच नाथों के पुराने मंदिर हैं। प्रदेश सरकार में वित्त मंत्री बरेली के ही कालीबाड़ी के रहने वाले हैं। उन्होंने ही योगी की कैबिनेट में सिविल एन्क्लेव का नाम नाथ नगरी रखने का प्रस्ताव रखा। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके साथियों ने मुहर लगा दी। सिविल एन्कलेव का नाम नाथ नगरी होने से बरेली और आसपास के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने बताया कि सिविल एन्क्लेव का नाम नाथ नगरी रखवाने का फैसला वह सरकार बनते ही ले चुके थे। इसके लिए सावन का पवित्र माह सही मौका है। केंद्रीय नागरिक उडडन मंत्रालय और प्रदेश के नागरिक उड्डन मंत्रालय के अधिकारियों में समन्वय कराकर जल्द ही सिविल एन्कलेव के निर्माण का काम पूरा कराने की कोशिश करेंगे। ताकि लोगों को इससे राहत मिल सके।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें