फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: क्षेत्र पंचायत बैठक में तीन करोड़ के 110 प्रस्तावों पर लगी मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरगढ़। ब्लॉक सभागार में बृहस्पतिवार को क्षेत्र पंचायत बोर्ड की बैठक हुई। इसमें करीब तीन करोड़ रुपये के सीसी रोड, नाली खंडजा, पुलिया आदि के 110 प्रस्ताव आए। बैठक में कुछ विभागों के अधिकारी नदारद रहे, जिसमें सांसद जितिन प्रसाद के अनुपस्थित रहने पर प्रतिनिधि रवि मल्होत्रा ने असंतोष जताया और। अधिकारियों के खिलाफ बीडीओ से सूची लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत कराने की बात कही। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र कुर्मी ने की।
विज्ञापन

ब्लॉक सभागार में निर्धारित समय 11 बजे से क्षेत्र पंचायत बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। इसमें तीन करोड़ रुपये के 110 प्रस्ताव सौंपे गए, जिस पर ब्लॉक प्रमुख भूपेन्द्र कुर्मी ने कहा कि शीघ्र ही प्रस्तावों की कार्ययोजना बनाकर कार्य संपन्न कराए जाएंगे। राजस्व और पुलिस विभाग के कुछ अधिकारियों के नदारद रहने पर सांसद जितिन प्रसाद के प्रतिनिधि रवि मल्होत्रा ने खंड विकास अधिकारी कौशल गुप्ता से संबंधितों की सूची मांगी। इसके बाद वक्ताओं ने सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

इस दौरान ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि अनिल गंगवार, एडीओ पंचायत राजीव शर्मा, सचिव चौधरी संजीव सिंह, विकास गंगवार, सुनील कुमार मौर्य आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें