फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआरपी दरोगा ने यात्रियों को बेरहमी से पीटा, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। पूर्णागिरी जाने के लिए गुरुवार को घर से निकले दो युवकों और उनके परिवार की महिलाओं को उझानी स्टेशन पर जीआरपी चौकी इंचार्ज ने मामूली बात पर इतना पीटा कि युवकों को सीएचसी ले जाना पड़ा। हालत गंभीर होने पर दोनो को जिला अस्पताल भेज दिया गया। परिवार की महिलाओं ने विरोध किया तो उनसे भी मारपीट की। उनके कपड़े फट गए। बाद में आक्रोशित यात्रियों की भीड़ को अपनी तरफ आता देख दरोगा वहां से खिसक गया। मामला डीआईजी के संज्ञान आया तो आरोपी दरोगा को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर यात्री युवकों की पिटाई की घटना गुरुवार दोपहर में करीब दो बजे की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव रौली निवासी रोहित सिंह (18) पुत्र गुड्डू सिंह अपनी मां रीना देवी (50), विवाहित बहनों में प्रीती (22), पूजा (24) और रिश्तेदार वजीरगंज थाना क्षेत्र में गांव ब्योली निवासी पवन ठाकुर (25) के साथ पूर्णागिरी जाने के लिए स्टेशन पर पहुंचा। कासगंज-बरेली पैसेंजर में उन्हें सफर करना था। स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचते ही सबसे पहले चढ़ने को पवन आगे बढ़ा। बकौल पवन, ट्रेन में पहले से मौजूद खाकी पैंट और सफेद बनियान पहने दरोगा ने उसे धकियाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर दरोगा ने उसे ट्रेन के पायदान से ही खींच लिया और डंडे मारने लगा। रोहित बढ़ा तो उसकी भी पिटाई की गई। इसके बाद दरोगा दोनों युवकों को चौकी के अंदर ले गया और बेरहमी से टूट पड़ा। एक सिपाही नेेे भी दरोगा का साथ दिया। जैसे-तैसे रोहित की मां और बहनें अंदर पहुंचीं तो उनके साथ भी हाथापाई की गई।
पिटाई से रोहित और पवन के पैरों समेत पीठ में चोटें आईं हैं। रोहित की मां रीना ने बताया कि दरोगा ने उनके और बेटी के कपड़े भी फाड़ दिए। रीना ने बताया कि उनका सेलफोन और 20 हजार रुपये भी छीन लिए हैं। चीख पुकार सुनकर यात्री भी जीआरपी चौकी के सामने इकट्ठे हो गए। उनके गुस्से को देख चौकी इंचार्ज मौके पर से खिसक गया। इस घटना की वजह से उनकी ट्रेन भी छूट गई। सूचना के बाद कोतवाली से एसएसआई रामऔतार सिंह पुलिस फोर्स के साथ स्टेशन पर पहुंच गए। उन्होंने चश्मदीद यात्रियों से घटना के बारे में जानकारी के बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल रोहित और पवन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इसे लेकर स्टेशन पर काफी देर तक भगदड़ मची रही। इधर चौकी इंचार्ज परीक्षित शर्मा ने बताया कि ट्रेन रुकने से पहले ही कुछ युवक चढ़ने लगे थे। मना करने पर वह उनके ऊपर टूट पड़े। चौकी में पहुंचे तो युवक और महिलाएं घुस आईं तो हाथापाई हो गई।
विज्ञापन



उझानी रेलवे स्टेशन की घटना के मामले में एसआई परीक्षित शर्मा को सस्पेंड कर दिया गया है। इसकी जांच सीओ जीआरपी सहारनपुर को सौंप दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

सुभाष चंद्र दुबे, डीआईजी, रेलवे, मुरादाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें