फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल एन्क्लेव: हवाई जहाज से पहले हवा में उड़ा स्लाइडर गेट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली हवाई अड्डे पर किस गुणवत्ता के निर्माण कार्य कराए गए हैं, इसका एक नमूना तब सामने आया जब पिछले दिनों जरा तेज हवा में ही यहां से नवनिर्मित स्लाइडर गेट उड़कर दूर जा गिरा। यह गेट सिविल एन्क्लेव और त्रिशूल सीमा के बीच हवाई जहाज आने-जाने के लिए बनाया गया था। सिविल एन्क्लेव से हवाई जहाज उड़ने से पहले ही स्लाइडर गेट उड़ जाने को एयरफोर्स प्रशासन ने अपनी सुरक्षा के लिहाज से गंभीरता से लिया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी को लिखे पत्र में इस घटना पर चिंता जताते हुए तत्काल मजबूत गेट बनवाने और सुरक्षा के दूसरे मानकों की भी समीक्षा कर उन्हें दुरुस्त करने को कहा है।
विज्ञापन

एयरफोर्स अधिकारियों की ओर से इंडियन एयरपोर्ट अथॉरिटी को लिखे पत्र में निर्माण में गुणवत्ता की कमी की ओर इशारा करते हुए कहा गया है कि पिछले दिनों रात में करीब 35 नॉट यानी 64 किमी घंटे के वेग से हवा चली थी। हवा का यह वेग सामान्य से थोड़ा ज्यादा था, लेकिन इतना भी नहीं कि स्लाइडर गेट उखड़कर दूर जा गिरे। वैसे भी यह गेट सेंसिंग प्रणाली से संचालित होता है। एयरफोर्स प्रशासन ने पत्र में कहा है कि तत्काल गेट का स्ट्रक्चर और ज्यादा बेहतर बनाने के साथ उसे मजबूती के साथ लगाया जाए।

मामूली हवा में यह हाल, आगे क्या होगा
एयरफोर्स ने अपने पत्र में कहा गया है कि अभी तो 35 नॉट स्पीड पर ही गेट उड़ गया जबकि रिकॉर्ड के अनुसार पिछले साल 60 नॉट तक गति से हवाएं चली थीं। मानसूनी हवाओं का वेग भी ज्यादा होता है। बारिश के साथ हवा चलती है तो भारी नुकसान होता है। पत्र में कहा है कि हवाई सेवाएं शुरू होने से पहले ही सभी सुरक्षा उपकरण और संसाधन चेक कर लिए जाएं। गेट के पास पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था न होने पर भी आपत्ति करते हुए यहां मानक के अनुरूप हाईमास्ट लगाने को कहा है।
विज्ञापन


हमें एयरफोर्स प्रशासन से पत्र मिला है। सात मीटर लंबे गेट को मजबूती से बनाया गया था। आगे हवा से नुकसान न हो, इसके लिए गेट के नीचे लगे रोलर्स की तादाद बढ़ाई जाएगी। अभी हवाई सेवाएं शुरू होने में देर है। सुरक्षा संबंधी उपकरणों की टेस्टिंग हो रही है। गेट पर हाईमास्ट भी लगेगा। - राजीव कुलश्रेष्ठ, संयुक्त महाप्रबंधक, एएआई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें