फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुगतान नहीं आधा.. होर्डिंग लगाए ज्यादा, सिक्योरिटी मनी जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कैंट बोर्ड ने पिछले साल हुए होर्डिंग्स के टेंडर का करीब ढाई लाख रुपये बकाया भुगतान न करने पर ठेकेदार की सिक्योरिटी मनी जब्त की है। अधिकारियों का कहना है कि रिमाइंडर भेजने के बाद भी जवाब न देने पर यह कार्रवाई की गई है। अन्य कार्रवाई का निर्णय आगामी बोर्ड बैठक में होगा।
विज्ञापन

एई आरके माहेश्वरी के मुताबिक क्लासिक एडवरटाइजर्स एंड मार्केटिंग फर्म को पिछले वर्ष कैंट की विभिन्न साइट पर होर्डिंग्स लगाने का ठेका मिला। कंपनी को कैंट बोर्ड को 6,66,380 रुपये का भुगतान करना था लेकिन साल भर बीतने पर भी कंपनी ने सिर्फ चार लाख रुपये ही जमा किए। कई बार पत्र लिखने के बावजूद बकाया 2,66,360 रुपये कंपनी ने नहीं दिए और ठेका भी 31 मार्च को समाप्त हो गया। इसके चलते कैंट बोर्ड नियमानुसार कंपनी की ओर से जमा 73,300 रुपये की सिक्योरिटी मनी जब्त कर ली है। मगर, कंपनी पर कैंट बोर्ड का 1,83,060 रुपये अब भी बकाया हैं।

अवैध होर्डिंग्स से पटा कैंटोनमेंट
क्लासिक एडवरटाइजर्स एंड मार्केटिंग फर्म को 31 मार्च को ठेका खत्म होने के बाद अपने होर्डिंग्स हटा लेने चाहिए। मगर न तो फर्म ने होर्डिंग नहीं हटाए हैं और न ही अधिकारियों ने इसकी पहल की। इस कंपनी को सेटेलाइट, नटराज सिनेमा, गांधी चौक, बीआई बाजार, सदर बाजार, सेंट मारिया स्कूल, बिशप कॉनराड स्कूल, बीएसएनएल ऑफिस, बदायूं रोड, आरए बाजार समेत अन्य स्थानों पर होर्डिंग्स लगाने का ठेका मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें