फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कैंट की तरफ से बनना शुरू होगा फ्लाईओवर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सेटेलाइट फ्लाईओवर का काम अब कैंट की तरफ से शुरू होगा। इसके लिए रविवार को चौराहे के आगे शाहजहांपुर रोड पर पिलर के फाउंडेशन बनाने के लिए मशीनों को शिफ्ट करने की तैयारी भी शुरू कर दी है। चौराहे पर फ्लाईओवर का काम शुरू करने में दिक्कत ये आ रही है कि उसके ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन को अभी शिफ्ट नहीं किया जा सका है। इसाईयों की पुलिया की ओर काम पूरा करने के लिए लोहे की बैरिकेडिंग को बढ़ाकर चौराहे की रोटरी तक बढ़ा दिया गया है। इससे ट्रैफिक सिस्टम भी कुछ प्रभावित होने लगा है।
विज्ञापन

करीब 26 करोड़ की लागत से बन रहे इस फ्लाईओवर के लिए कुल 12 पिलर खड़े किए जाने हैं। इसाईयों की पुलिया की तरफ पांच पिलर बनने हैं। इसके लिए फाउंडेशन बनाने के काम चल रहे हैं। चूंकि इससे आगे चौराहा है। वहां पुल का काम शुरू करने के लिए एक दिक्कत यह पैदा हो रही है कि इस चौराहे के पास ही रोडवेज का बस अड्डा है। शहर के साथ ही पीलीभीत और शाहजहांपुर के लिए गुजरने वाला काफी ट्रैफिक भी यहीं से गुजरता है। चूंकि पुल का काम शुरू करने के लिए रोटरी तोड़ी जानी है। इससे यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो जाएगी। दूसरा बड़ा अड़ंगा यह भी है कि चौराहे के ऊपर से बिजली की हाईटेंशन लाइन है। उसकी ऊंचाई कम होने से पुल निर्माण के दौरान हादसे का भी खतरा रहेगा। इसलिए यह किया गया है कि इस फ्लाईओवर का ईसाईयों की पुलिया की तरफ का हिस्सा पूरा करने के बाद चौराहे को छोड़कर आगे कैंट की तरफ निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। चौराहे के दोनों ओर पुल बनने के बाद बीच में चौराहे पर काम शुरू होगा, ताकि पब्लिक का कोई परेशानी न हो। सेतु निगम की टीम ने रविवार को पुल की बोर्ड बैरिकेडिंग को चौराहे की तरफ बढ़ा दिया है। ऐसे में श्यामगंज की तरफ से कैंट के पीबी रोड की तरफ घूमने के लिए चौराहे की रोटरी की तरफ से आना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें