फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेटलतीफी के चलते यात्रियों को नहीं लुभा पा रहीं समर स्पेशल ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रेलवे ने समर स्पेशल ट्रेन ऐसे शहरों के लिए चलाईं जहां के लिए यात्री ही मिलना मुश्किल हो रहे हैं। दूसरी ओर आने जाने का समय न होने से ट्रेनें जंक्शन से खाली गुजर रहीं हैं। ऐसे में समर स्पेशल ट्रेनों को चलाया जाना महज औपचारिकता माना जा रहा है।
विज्ञापन

रेलवे ने गोरखपुर आनंद विहार स्पेशल, लखनऊ नंगल डैम, गोरखपुर चंडीगढ़, वाराणसी भटिंडा, वाराणसी श्री माता वैष्णों देवी एक्सप्रेस, लखनऊ आनंद विहार, नई दिल्ली बरौनी, फिरोजपुर कटियार के लिए समर स्पेशल अलग-अलग दिन चलाई हैं। सोमवार को दिल्ली बरौनी समर स्पेशल 11 घंटे देरी से जंक्शन पहुंची। यह ट्रेन सुबह 7.25 बजे के बजाए शाम सवा छह बजे जंक्शन पहुंची। इसमें कुछ यात्रियों ने रिजर्वेशन भी कराए थे जो रद्द हो गए।
दरअसल, समर स्पेशल ट्रेनों के आने जाने का समय न होने से यात्री नहीं उमड़ रहे हैं, जिससे सभी ट्रेनों में बर्थ खाली जा रही हैं। यहां तक कि जंक्शन पर समर स्पेशल ट्रेन रुकती है, लेकिन यात्री नहीं चढ़ते हैं। वहीं यात्रियों के पसंद न करने की दूसरी बड़ी वजह इन ट्रेनों का किराया 25 फीसदी अधिक होना भी है। यहां बता दें कि गर्मियों में ज्यादातर लोग हिल स्टेशन की ओर रुख करते हैं, लेकिन ऐसे स्टेशनों के लिए कोई भी ट्रेन नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें