फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर स्वीकृति के 80 लाख के पैच वर्क के टेंडर निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आचार संहिता लगने से पहले पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने चहेतों को सड़कों की मरम्मत के नाम पर 80 लाख के टेंडर देने की तैयारी कर ली है। शासन से इन कामों की स्वीकृति लिए बगैर केवल ‘प्रत्याशा’ के आधार पर ही यह प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, ऐसे में इन टेंडरों में घपलेबाजी की बात सामने आ रही है। हालांकि अधिकारियों का कहना है लोकसभा चुनाव के बावजूद इसमें कोई अड़चन पैदा न हो सके, इसलिए ऐसा किया जा रहा है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी में पैच वर्क के नाम पर लाखों की रकम गोलमाल होती रही है। एक बार फिर अधिकारियों ने पांच ब्लॉक भदपुरा, भुता, बिथरी चैनपुर व क्यारा सिटी और फरीदपुर में सड़क मरम्मत के लिए करीब अस्सी लाख रुपये के टेंडर निकाले हैं। ये सभी टेंडर 25 फरवरी तक पड़ेंगे। बाद में इन्हें 26 फरवरी को खोला जाना है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को यह काम वर्ष 2019-20 में कराने हैं, लेकिन टेंडर प्रक्रिया को अभी से पूरी करनी की हड़बड़ी मची हुई है। इसके लिए इन कार्यों को शासन से पहले स्वीकृति लेने तक का इंतजार नहीं किया गया है। इसे लेकर विभागीय अधिकारियों का कहना है कि आचार संहिता लगने वाली है। इसलिए शासन से जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद यानी ‘प्रत्याशा’ में ही इन टेंडरों को निकाला गया है, जबकि सूत्र बताते हैं कि चुनाव से पहले अपने चहेतों को काम देेने के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिकारी इतनी जल्दबाजी दिखा रहे हैं। इसमें पेच यह भी है कि जारी हुए इन टेंडरों में ठेकेदार को सालभर के पैच वर्क कराने का ठेका देने की बात कही गई है। यानी इस शर्त के तहत इन कामों का कांट्रेक्ट लेने वाले ठेकेदारों को सड़क की मरम्मत का काम सालभर करना चाहिए लेकिन पीडब्ल्यूडी के अधिकारी इस नकार रहे हैं। उनका कहना है कि ठेकेदार सिर्फ एक बार ही सड़क पर पैच कराएगा। इसे लेकर कुछ ठेकेदारों ने विरोध शुरू कर दिया है।

किला बाईपास रोड सहित कई सड़कों का होगा नवीनीकरण
पीडब्ल्यूडी ने कई सड़कों के नवीनीकरण का काम शुरू कराने की तैयारी कर ली है। किला-कुदेशिया के बीच तीन किलोमीटर रोड का करीब 80 लाख से नवीनीकरण होना है। यहां पूर्व में बनवाए गए पैच खराब हो गए हैं लेकिन इनकी मरम्मत का काम अब तक नहीं हुआ है। बीसलपुर रोड का अधूरा काम भी ठेकेदार ने शुरू करा दिया है। इधर लालफाटक रोड के चौड़ीकरण का काम भी शुरू होना है। इधर, नरियावल से बिथरी चैनपुर के बीच 5.61 किलोमीटर रोड पांच मीटर चौड़ी है। इस सात मीटर चौड़ी करने के लिए 4.50 करोड़ का काम मंजूर हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आचार संहिता लगने के बाद काम बंद हो जाएंगे। इसलिए शासन से स्वीकृति लिए बगैर केवल प्रत्याशा में पैच वर्क के लिए टेंडर निकाले गए हैं।
- हरबंश, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी (प्रांतीय खंड)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें