बरेली। आईटीबीपी बुखारा कैंप में सोमवार को तिमाही हिंदी कार्यशाला का शुभारंभ और मिनी मैरॉथन विजेता जवानों का सम्मान समारोह हुआ। उप महानिरीक्षक एपीएस निम्बाडिया ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यशाला में सभी वाहिनियों से 20 हिमवीर प्रतिभाग कर रहे हैं।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि कवि व लेखक राजेश गौड़ और कमल सक्सेना ने ओजपूर्ण वीर रस की कविताओं का पाठ कर सभी हिमवीरों को भाव विभोर कर दिया। 18, 19 और 20 को प्रतिदिन राजभाषा अधिनियम, राजभाषा संकल्प, राजभाषा नीति, हिंदी व्याकरण, प्रशासनिक शब्दावली आदि विषयों पर व्याख्यान होंगे। उप महानिरीक्षक ने कार्यशाला के माध्यम से हिमवीरों को हिंदी शिक्षण योजना, प्रोत्साहन योजना, संसदीय, राजभाषा कार्यान्वयन समिति, राजभाषा निरीक्षण, समितियों आदि के बारे में जानकारी मिलेगी। कार्यक्रम का संचालन 14वीं वाहिनी के उप सेनानी रोहिताश्व मिश्र और हिंदी अनुवादक व निरीक्षक अनिल कुमार झा ने किया।
जवानों को मिला सम्मान
कार्यक्रम के दौरान उप महानिरीक्षक ने रुहेलखंड चिकित्सा विश्वविद्यालय में आयोजित मिनी मैराथन में भाग लेने वाले जवानों को सम्मानित किया। इसमें प्रथम स्थान पर जीडी शुभम चमोली, दूसरे पर जीडी कमलेश बिष्ट समेत जीडी दिले राम को सम्मानित किया गया।