फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड प्रवेश परीक्षा: भदोही के विनोद बने टॉपर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बीएड की राज्यस्तरीय प्रवेश परीक्षा की रैंकिंग जारी हो गई है। भदोही के विनोद कुमार दुबे 90.1665 परसेंटाइल हासिल कर प्रदेश के टॉपर बने। महराजगंज के दृष्टिबाधित अरुण कुमार चौरसिया दूसरे और शाहजहांपुर के सुनील कुमार तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

बीएड की राज्यस्तरीय संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेदारी इस बार रुहेलखंड विश्वविद्यालय को दी गई थी। 15 अप्रैल को हुई इस परीक्षा में प्रदेश भर में 1,216 परीक्षा केंद्रों पर 5,66,399 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। प्रवेश परीक्षा के अंक और आंसर की 21 मई को जारी की जा चुकी है। इसके बाद मूल्यांकन पर आई आपत्तियों के निस्तारण के बाद बुधवार सुबह रैंकिंग जारी की गई। अभ्यर्थी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर लॉगिन करके अपना परिणाम देख सकते हैं। विश्वविद्यालय के अधिकारियों अनुसार काउंसलिंग शुरू होने में अभी चार-पांच दिन का वक्त लग सकता है।

टॉपर विनोद को 400 में 360.666 अंक
बीएड प्रवेश परीक्षा के टॉपर भदोही के विनोद कुमार दुबे प्रयागराज में रहकर सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने 400 अंक की परीक्षा में 360.666 अंक हासिल किए। लिखित परीक्षा में उन्हें 350.666 अंक और 10 भारांक मिले हैं। दूसरे नंबर पर रहे महराजगंज के अरुण कुमार चौरसिया वाराणसी में रहकर पढ़ रहे हैं। उन्होंने 15 भारांक के साथ 353.667 अंक मिले हैं। तीसरे नंबर पर रहे शाहजहांपुर की तहसील जलालाबाद के गांव नन्यूरा निवासी सुनील कुमार ने 348.67 अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन


टॉप टेन अभ्यर्थी
नाम जिला परसेंटाइल
विनोद कुमार दुबे भदोही 90.1665
अरुण कुमार चौरसिया महराजगंज 88.41675
सुनील कुमार शाहजहांपुर 87.16675
शिवलाल मौर्य बरेली 86.9165
प्रभात रस्तोगी लखनऊ 86.66675
नीलू मौर्य वाराणसी 86.58325
राहुल शर्मा वाराणसी 85.66675
सचिन कुमार सिंह गाजियाबाद 85.5835
प्रणव कानपुर 85.25
कुलदीप प्रयागराज 84.66675

आज तय हो सकती है काउंसलिंग की तारीख
बीएड प्रवेश परीक्षा के राज्य समन्वयक प्रो. बीआर कुकरेती ने बताया कि प्रवेश परीक्षा का परिणाम चार-पांच दिन लेट हुआ है। इसके चलते काउंसलिंग भी देर से ही शुरू हो सकेगी। इसके लिए बृहस्पतिवार को सलाहकार समिति की बैठक में निर्णय लिया जाएगा। बता दें कि पहले विश्वविद्यालय ने एक जून से काउंसलिंग शुरू होने की बात कही थी। अब यह चार या पांच जून से शुरू होने की उम्मीद है।

सुबह से ही चेक करने लगे रैंकिंग
विश्वविद्यालय ने कुछ दिन पूर्व 28 मई की देर रात रैकिंग जारी करने को कहा था। एजेंसी को डाटा भी उपलब्ध करा दिया गया। मगर देर रात तक इसकी फीडिंग न हो पाने के चलते रैंकिंग बुधवार को जारी हो सकी। अभ्यर्थी रिजल्ट के इंतजार में रातभर चिंतित रहे और सुबह से ही रैकिंग चेक करने में जुट गए।

सरकारी और एडेड कॉलेजों में 7500 सीटें
प्रदेश भर में 2427 डिग्री कॉलेज में बीएड की मान्यता है। इन सभी कॉलेज में 2,14,775 सीटें उपलब्ध हैं। सरकारी और एडेड कॉलेज में सिर्फ 7500 सीटें हैं। ऐसे में इस बार बीएड की लगभग सभी सीटों का भर जाना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें