फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल की इमरजेंसी में चले लात-घूंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में इलाज में देरी पर तीमारदार और अस्पताल स्टाफ के बीच जमकर मारपीट हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बीच-बचाव कर समझौता करा दिया।
विज्ञापन

सुभाष नगर के अनुपम नगर निवासी नगर निगम के सफाई कर्मी शनिवार सुबह करीब आठ बजे अपनी मां को गंभीर हालत में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। मरीज के मुंह से खून आ रहा था। इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर ने उन्हें थोड़ी देर रुककर ओपीडी में बैठने वाले फिजीशियन को दिखाने की सलाह दे दी। मां की खराब हालत और इलाज में देरी पर तीमारदार भड़क गए और अपशब्द कहने लगे। इस पर वहां मौजूद अस्पताल का कर्मचारी उनसे भिड़ गया। दोनों में तीखी नोकझोंक के बाद मारपीट होने लगी। अस्पताल के अन्य कर्मचारी भी इकट्ठा हो गए। दोनों गुटों में जमकर लात-घूंसे चले। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। अस्पताल चौकी में समझौते के बाद मरीज को भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन

वर्जन
ऐसा एक मामला सामने आया था। विवाद के बाद दोनों पक्षों ने अस्पताल चौकी में समझौता कर लिया। - केएस गुप्ता, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें