फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्रोच्चार से यज्ञोपवीत संस्कार यज्ञ का शुभारंभ

विज्ञापन
मंत्रोच्चार से यज्ञोपवीत संस्कार यज्ञ का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बरेली। श्री त्रिवटीनाथ सांग्वेद संस्कृत महाविद्यालय में शनिवार को ब्रह्मचारी बटुकों का सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार और यज्ञ का अनुष्ठान हुआ। आचार्य महेश चंद्र शर्मा, आदेश शर्मा और वरिष्ठ छात्रों के कुशल निर्देशन में गणेशाम्बिका पूजन, मातृ-पूजा, नंदी श्राद्ध, नवग्रह-पूजन, कलश स्थापना, पंचांग पीठस्थ देव पूजन विधिवत संपन्न हुआ।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य बंशीधर पांडेय ने बताया कि प्रतिवर्ष माघ शुक्ल की पंचमी पर गुरुकुल में प्राचीन वैदिक ऋषिकुल परंपरानुसार सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार, यज्ञ और वार्षिकोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। शनिवार को नए प्रवेश करने वाले छात्रों का यज्ञोपवीत उपनयन संस्कार का ब्रह्मचारी वेश में प्राचीन गुरुकुल परिपाटी से अवगत कराया गया। उन्हें वेद, कर्म, ध्यान, साधना आदि की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों बालिकाओं ने भी वेदाध्ययन के लिए संस्कृत पढ़ने की इच्छा जाहिर की थी। साथ ही, बताया कि कुछ अन्य धर्मों के विद्यार्थियों ने भी संस्कृत पढ़ने के लिए संपर्क किया था, वह यज्ञोपवीत संस्कार भी सीखने को कह रहे थे, उन्हें मार्च में बुलाया गया है। बताया कि कल मुख्य आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें