फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष सचिव बोलीं, कैमरे और वॉयस रिकॉर्डर नहीं तो केंद्र भी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। विशेष सचिव उच्च शिक्षा मधु जोशी ने कहा कि जिन कॉलेजों में सीसीटीवी कैमरे और वॉयस रिकॉर्डर नहीं लगे हैं उनको किसी भी हाल में परीक्षा केंद्र न बनाया जाए। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सख्त से सख्त कदम उठाए जाएं। केंद्रों पर छापेमारी के लिए प्रशासन की भी मदद ली जाए। वह शुक्रवार को बरेली और शाहजहांपुर में प्राइवेट यूनिवर्सिटी के पैनल में आई थीं। इस दौरान उन्होंने कुलपति और क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी (आरएचईओ) से परीक्षा की तैयारी को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन

बरेली और शाहजहांपुर में दो प्राइवेट यूनिवर्सिटी स्थापित होने जा रही हैं। शासन द्वारा बनाए गए पैनल ने शुक्रवार को संबंधित कॉलेजों का निरीक्षण किया कि वहां यूनिवर्सिटी बन सकती है या नहीं यह भी जाना।
इस दौरान विशेष सचिव ने फरवरी में होने वाली विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाओं की तैयारी को लेकर कुलपति और क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी से चर्चा की। हर केंद्र के प्रत्येक कक्ष की दोनों साइड कैमरे, वॉयस रिकॉर्डर लगाए जाएंगे। दागी कॉलेजों को केंद्र न बनाया जाए। संवेदनशील केंद्रों पर पर्यवेक्षक लगाए जाएं। पैनल में विशेष सचिव उच्च शिक्षा मधु जोशी, कुलपति प्रोफेसर अनिल शुक्ल, उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश प्रकाश के साथ डीएम द्वारा नामित एक सदस्य थे। आरएचईओ डॉ. राजेश प्रकाश के अनुसार दो प्राइवेट यूनिवर्सिटी बनने के लिए पैनल ने संबंधित कॉलेजों का निरीक्षण किया। विशेष सचिव ने मुख्य परीक्षाएं नकलविहीन कराने और तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें