नलकूप का मोटर फुंका, पानी को तरस रहे लोग
सिरौली। बरेली बस अड्डे के पास पानी की टंकी का मोटर फुंकने कस्बे में तीन दिन से पानी की किल्लत हो गई है। लोग बूंद बूंद पानी को तरस रहे हैं। दूसरी छोटी टंकी पानी की आपूर्ति करने में नाकाफी साबित हो रही है। कस्बे में जलापूर्ति के लिए दो ओवरहेड टैंक बने हैं। एक 84 हजार गैलन क्षमता तो दूसरा 21 हजार। बड़े टैंक से सुबह 50 सप्लाई दी जाती है, शाम को छोटी टंकी से बीस मिनट सप्लाई होती है। अब बड़ी टंकी का मोटर फुंकने से सिर्फ शाम को ही आपूर्ति हो पा रही है। जल आपरेटर इसरार हुसैन का कहना है कि मोटर सही होने गई है।