फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हवा बढ़ा न दे जोड़ों का दर्द, रखें ख्याल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मौसम में सोमवार को अचानक बदलाव के बाद डॉक्टरों ने बुजुर्गों और बच्चों को सेहत का ख्याल रखने की सलाह दी है। डॉक्टरों के मुताबिक सर्द हवा से सर्दी-जुकाम और फ्लू की आशंका बढ़ती है, साथ ही कंधे, घुटने और जोड़ों में दर्द के केस भी बढ़ जाते हैं। चूंकि जनवरी में ठंड अभी बाकी है, ऐसे में मांसपेशियों और जोड़ों का दर्द उभर सकता है। डॉक्टरों का कहना है कि ठंड से बचने के लिए बच्चों के सिर और कान ढककर रखने होंगे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. केएस गुप्ता ने बताया कि सर्दी में जोड़ों में सूजन की आशंका बढ़ जाती है। कई बार ये सूजन अंदरूनी होती है। सूजन से नसों में खिंचाव भी पैदा होता है और वे नाजुक हो जाती हैं। इससे शरीर में दर्द महसूस होता है। उम्र बढ़ने के साथ कार्टिलेज घिसते हैं तो हड्डियों के आपस में टकराने का दर्द भी ठंड से बढ़ जाता है।

बुखार न उतरे तो ब्लड टेस्ट कराएं
डॉ. बागीश वैश्य ने बताया कि सर्दियों में कोल्ड और फ्लू के मरीज ज्यादा सामने आते हैं। गंभीरता से न लेने पर मर्ज बढ़ जाता है। बेहतर होगा कि चिकित्सक से परामर्श कर दवा लें। फायदा न हो तो फिर ब्लड टेस्ट जरूर कराएं।
विज्ञापन


शरीर गर्म रखने को डाइट में करें बदलाव
खाने में शरीर को गर्म रखने वाली तत्व बढ़ा देनी चाहिए। मसालों में काली मिर्च, हल्दी, दालचीनी शरीर को गर्म रखते हैं। अखरोट, पिस्ता, काजू, किशमिश, मूंगफ ली और बादाम मिलाकर एक या दो मुट्ठी खाना भी फ ायदेमंद होता है। मौसमी फल से जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है। जोड़ों के दर्द से परेशान रहने वालों को विटामिन के, विटामिन सी और विटामिन डी लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें