फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों की कमजोर पैरवी से अधर में विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सेतु निगम के अधिकारियों की कमजोर पैरवी से सेटेलाइट और चौपुला फ्लाईओवर के नक्शे ही पास होकर नहीं आ रहे। ऐसे में बजट पास होने के बावजूद इन फ्लाईओवर के निर्माण में लगातार देरी हो रही है। हालांकि सेतु निगम के अधिकारियों का दावा है कि इसी हफ्ते इनके मुख्यालय से नक्शे आ जाएंगे। उसके साथ ही काम भी शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

सेटेलाइट चौराहे पर फ्लाईओवर बनाने के लिए 26.78 करोड़ के बजट की मंजूरी मिल गई है। यहां 597 मीटर लंबे पुल को बनाने के लिए सेतु निगम के अधिकारियों ने ईसाईयों की पुलिया के पास में दफ्तर बनाने का काम शुरू कर दिया है। इसके अलावा सेटेलाइट से नकटिया की तरफ सर्विस लेन बनाने के लिए फॉरेस्ट के जमीन अधिग्रहण का काम भी प्रारंभ कर दिया है, लेकिन निर्माण कार्य शुरू करने में इसलिए देरी हो रही है, क्योंकि निगम के मुख्यालय से इनके नक्शे स्वीकृत होकर नहीं आए। निगम के अधिकारी आज और कल नक्शे आने की बात कह रहे हैं, लेकिन मुख्यालय से नक्शे को जल्द मंगवाने की पैरवी को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। यही हाल चौपुला चौराहे के फ्लाईओवर को लेकर है। यहां चौपुला चौराहे पर दिल्ली-लखनऊ मार्ग पर तीन लेन उपरिगामी पुल और बरेली-बदायूं मार्ग एसएच-33 और पुराने बस अड्डा के लिए दो लेन के फ्लाईओवर का निर्माण होना है। 1.109 किलोमीटर लंबे इस पुल को बनाने के लिए काफी पहले ही 59.31 करोड़ का बजट स्वीकृत हो चुका है। इस फ्लाईओवर के निर्माण के लिए चौपुला चौराहे के पास ही सेतु निगम ने दफ्तर बना लिया है लेकिन नक्शा पास होकर न आने से निर्माण का काम नहीं शुरू हो पा रहा है।
विज्ञापन


‘सेटेलाइट पुल का नक्शा एक-दो दिन में पास होकर आ जाएगा। शुरूआती चरण के काम शुरू हो गए हैं। कुछ ही रोज में निर्माण का कार्य प्रारंभ हो जाएगा।’
- वीके सेन, उप परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें