फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल रोड पहुंचा अवैध बृहस्पतिवार बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बृहस्पति बाजार को बंद कराने के लिए नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस ने चिट्ठियां जारी करने का खेल पूरा करने के बाद चुप्पी साध ली। बृहस्पतिवार को नगर निगम टीम ने अयूब खां चौराहे के पास तो अवैध बाजार नहीं लगने दिया, लेकिन इसके बाद जिला अस्पताल रोड पर दुकानों की संख्या बढ़ गईं। इसके चलते यहां बार-बार जाम लगता रहा। जिन लोगों ने अस्पताल रोड पर दुकानें लगवाईं, कुछ पुलिस वाले भी उनके इर्द-गिर्द चक्कर काटते नजर आए।
विज्ञापन

पिछले दिनों नगर आयुक्त राजेश श्रीवास्तव ने जिला प्रशासन को बृहस्पति बाजार बंद कराने की चिट्ठी लिखी तो अफसर हरकत में आए। इसके बाद जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की टीम ने अयूब खां चौराहे के पास लगने वाला बाजार बंद करा दिया। मगर यहां से हटी दुकानें कुतुबखाना सब्जी मंडी, जिला अस्पताल रोड और बांसमंडी रोड पर शिफ्ट हो गईं। इसके चलते अब जिला अस्पताल रोड पर जाम लगना शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को कई बार ऐसे ही हालात बने जबकि जिला प्रशासन अब बाजार न लगने देने की जिम्मेदारी सीओ प्रथम और अपर नगर आयुक्त को सौंप चुका है। वहीं, दूसरी ओर बाजार में कुछ पुलिस वाले दुकानदारों से घुले-मिले कुछ खास लोगों से दोस्ती करते नजर आए। इसके चलते बांसमंडी रोड पर भी दिन भर जाम के हालात बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें