फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में बगावत

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा में बगावत
विज्ञापन


खुटार (शाहजहांपुर)। लोकसभा चुनाव 2019 के पहले भारतीय जनता पार्टी का सांगठनिक ढांचा चरमरा रहा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा का विरोधी सुर अपनी ही पार्टी के जिलाध्यक्ष और नेताओं के खिलाफ रविवार को दोबारा मुखर हो गया। भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश मिश्रा को हटाने की मांग को लेकर भाजयुमो कार्यकर्ता पानी की टंकी पर चढ़ गए और जिलाध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। थोड़ी ही देर में दो दर्जन कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर विरोधियों के सुर से सुर मिला दिया। शाम को भाजयुमो के ही कुछ नेताओं ने पहुंचकर कार्यकर्ताओं के नीचे उतारा। लेकिन सिलसिला अभी टूटा नहीं है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि यह जिला भाजपा में वर्चस्व की जंग का नतीजा है।

जिला भाजपा संगठन के मुखिया के खिलाफ लगभग दो-तीन महीने पहले से ही विरोध शुरू हो गया था। भाजयुमो युवा मोर्चा के ग्रामीण मंडल और नगर अध्यक्षों का मनोनयन कर 25 नवंबर को सूची जारी की गई थी। सूची जारी होने के बाद से ही खुटार में इसका विरोध शुरू हो गया था। कुछ कार्यकर्ताओं का आरोप था कि सूची में दूसरे दलों से आए लोगों को जगह दी गई है, जबकि समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की गई है।
विज्ञापन

26 नवंबर को कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए खुटार में मार्च निकाला और मुख्य चौराहे पर आकर पार्टी जिलाध्यक्ष राकेश मिश्रा का पुतला दहन किया था। दो दिसंबर की सुबह दस बजे अंकित सिंह भदौरिया, शेर सिंह, अनुज सिंह भदौरिया, चुनमुन सिंह, आकाश सिंह, अमन सिंह, अंकित कठेरिया आदि पानी की टंकी पर चढ़ गए और जिलाध्यक्ष हटाओ, भाजपा बचाओ की नारेबाजी करने लगे। उनके समर्थन में टंकी के पास दो दर्जन कार्यकर्ता भी जिलाध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। पुलिस भी मौके पर पहुंची और कुछ देर रुकने के बाद दो होमगार्ड मौके पर छोड़कर लौट गई। उधर, जिले से पार्टी की एक टीम खुटार पहुंच रही है जो टंकी पर चढ़े युवाओं से वार्ता करेंगे। टंकी पर बैठे कार्यकर्ताओं का नेतृत्व कर रहे अंकित सिंह ने कहा कि टीम से वार्ता के बाद आगे की निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

------------
विपक्षी दल के लोग पार्टी को बदनाम करने के लिए उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं। कुछ युवाओं को उकसा कर पानी की टंकी पर चढ़वा दिया। सभी आरोप निराधार है।
- राकेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष भाजपा, शाहजहांपुर
-------------
पोस्ट और कमेंट को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग
पुवायां। जलिाध्यक्ष के खिलाफ खुटार में कार्यकर्ताओं के टंकी पर चढ़ जाने की खबर के बाद से सोशल साइट्स पर पक्ष और विपक्ष में बयानों की बाढ़ आ गई। कहीं जिलाध्यक्ष के पक्ष में की गई पोस्ट पर कमेंट करने वालों में जंग छिड़ी हुई है तो कुछ लोग फेसबुक पर ही मजाकिया पोस्ट करके खिल्ली भी उड़ा रहे हैं। कई लोगों ने काफी चटपटे कमेंट भी किए।
-मनोकामना टंकी खुटार में कहां पर है। हमें मुख्यमंत्री बनना है, कामना टंकी से पूर्ण हो जाएगी - पंडित रवि त्रिवेदी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें