फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरुनगला तक पहुंचा फैल्सीपेरम वायरस

विज्ञापन
विज्ञापन
फैल्सीपेरम मलेरिया का अब हरूनगला में अटैक
विज्ञापन

- जिले में फैल्सीपेरम के अब तक 3595, वाईवैक्स के 8389 रोगी सामने आए
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। मलेरिया की सबसे खतरनाक किस्म फैल्सीपेरम का प्रकोप हरूनगला तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग को शहर के हरूनगला इलाके में फैल्सीपेरम मलेरिया का एक केस मिला है। जांच में पुष्टि के बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

फैल्सीपेरम मलेरिया के संक्रमण से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ग्रामीण इलाकों के बाद शहर के सुभाषनगर, बाकरगंज, सीबीगंज, किला, संजयनगर, डेलापीर में फैल्सीपेरम के मरीज मिल चुके हैं। जिला अस्पताल के फैल्सीपेरम वार्ड में मरीजों को भर्ती करके इलाज कराया जा रहा है। शहरी क्षेत्र में मरीजों के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमों को फॉगिंग कराने के लिए सक्रिय कर दिया गया है। शहर में अब तक 15 सौ से ज्यादा फैल्सीपेरम के मरीज मिले हैं। सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ला के मुताबिक संक्रामक बीमारियों से प्रभावित 82 गांवों में 95 मेडिकल टीमों ने 7740 बुखार के मरीजों का इलाज किया। गुरुवार को आरडीटी किट से 7069 मरीजों का टेस्ट किया गया। इनमें 385 फैल्सीपेरम और 1017 वाईवैक्स मलेरिया के मरीज सामने आए। जिले में अब तक फैल्सीपेरम के 3595 और वाईवैक्स मलेरिया के 8389 मरीज सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें