फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंक्शन पर एस्केलेटर सुविधा जनवरी तक आईआरसीटीसी खोलेगा फूड प्लाजा

Sat, 15 Sep 2018 12:06 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर रेलवे बरेली जंक्शन पर निर्माणाधीन एस्केलेटर की सुविधा जनवरी 2019 तक उपलब्ध करा देगा। इसके अलावा आईआरसीटीसी जल्द ही एक फूड प्लाजा भी यात्रियों के लिए शुरू करेगा। यह आश्वासन मुरादाबाद और लखनऊ मंडल की संयुक्त बैठक में महाप्रबंधक विश्वेश्वर नाथ चौबे ने दिया। उन्होंने कहा कि बरेली जंक्शन पर अन्य सुविधाएं भी बढ़ाई जा रही हैं। दिल्ली में आयोजित मुरादाबाद और लखनऊ मंडल क्षेत्र से संबंधित सांसदों की बैठक में जीएम उत्तर रेलवे विश्वेश्वर नाथ चौबे ने केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के भेजे प्रस्ताव पर कहा कि बरेली जंक्शन पर दो स्वचलित सीढ़ियां (एस्केलेटर) और लिफ्ट बनाने का काम तेजी से चल रहा है। जनवरी 2019 तक यात्रियों को यह आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हो जाएंगी।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने अपने प्रस्ताव में कहा है कि प्लेटफार्म नंबर दो की हालत दयनीय है। साथ ही खानपान की व्यवस्था भी बेहतर नहीं। उन्होंने बरेली से गुजरने वाली ट्रेनों में आरक्षण कोटा भी बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही बरेली में न रुकने वाली ट्रेनों का ठहराव जंक्शन पर करने का आग्रह किया है।
जीएम ने मंत्री द्वारा सौंपे गए प्रस्ताव के जवाब में कहा कि आईआरसीटीसी के फूड प्लाजा शुरू करने के लिए टेंडर मांगे जा रहे हैं। साथ ही आरक्षण कोटा बढ़ाने के लिए प्रस्ताव विचाराधीन है। प्लेटफार्म की दुर्दशा सुधारने के लिए काम शुरू कर दिया गया है, लेकिन बरेली में न रुकने वाली ट्रेनों को ठहराव और बरेली से पुष्पक एक्सप्रेस चलाने का मामला नीतिगत है। मुख्यालय इस पर विचार कर रहा है। नगरिया सादात पर फुटओवर ब्रिज भी बनाया जाएगा। वहीं मंत्री ने सुभाषनगर पुलिया को अतिशीघ्र चालू कराने, बरेली चंदौसी मुरादाबाद एक्सप्रेस फिर शुरू करने, आगरा फोर्ट चलाने समेत कई अन्य मुद्दे उठाए। उन्होंने लाल फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण जल्द पूरा करने को कहा। इस मौके पर मुरादाबाद और लखनऊ के सभी रेलवे अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें