फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीएआई के अपने भवन का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो==
विज्ञापन

‘कड़ी मेहनत और लगन से
आगे बढ़ रहा आईसीएआई’
बरेली। आईसीएआई आज अपनी मेहनत, निष्ठा से निरंतर आगे बढ़ रहा है। यह बात आल इंडिया प्रेसीडेंट नवीन एनडी गुप्ता ने कही। वे द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (आईसीएआई) के नवीन भवन के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित थे।
बरेली शाखा के सीए स्व. सूरज प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में वर्ष 1988 में शुरू हुई थी। ब्रांच ने अपनी सेवाएं मात्र सौ वर्गफुट के कार्यालय में शुरू की थी। इसके आठवें वर्ष में 480 वर्ग फुट स्पेस में बटलर प्लाजा में आफिस शुरू हुआ। वर्ष 2013 में तत्कालीन प्रबंध समिति ने पांच वर्गगज जमीन का प्रबंध किया। आज बेहद खुशी का मौका है कि ब्रांच का आज अपने भवन में शुभारंभ हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाखा अध्यक्ष दीपक मंगल ने कहा कि 1700 प्रारंभिक सदस्यों से लेकर आज करीब तीन लाख सदस्य और आठ लाख से अधिक सीए विद्यार्थियों को यह संस्थान अपनी पांच क्षेत्रीय कार्यालयों व 165 ब्रांच ऑफिस के माध्यम से नियमित करता है। इस मौके पर काउंसिल मेंबर मनु अग्रवाल, मुकेश कुशवाहा, क्षेत्रीय परिषद से आए अध्यक्ष ज्ञानचंद्र मिश्रा, नितिन गुप्ता आदि सीए मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें