फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज और झुलसाएगी गर्मी, कल से बारिश के आसार

Fri, 20 Jul 2018 01:14 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
weather
विज्ञापन
 बीते दस दिन से भी ज्यादा गर्मी और उमस की मार से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। आज गर्मी से और जूझना पड़ेगा। मौसम विभाग ने आगामी तीन दिन तक आसमान में बादल छाए रहने और हल्की मध्यम बारिश होने की भविष्यवाणी की है। मानसून अगर बीच में न रुका तो मध्यम बारिश भारी बारिश में भी तब्दील हो सकती है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक था। न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक था। सुबह से ही चटक धूप खिली। दोपहर से लेकर शाम तक भारी उमस और गर्मी से लोग बिलबिला उठे। शुक्रवार को भी मौसम इसी तरह रहेगा। आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. एचएस कुशवाहा ने बताया कि खंडित मानसून की वजह से अनुमान से कम बारिश हो रही है। मगर, 21 जुलाई से 25 जुलाई के बीच हल्की और मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है क्योंकि इस दौरान मानसून तेज रहेगा। अगर दक्षिण पश्चिम हवाएं ठीक से चलीं तो हल्की बारिश भारी बारिश में भी तब्दील हो सकती है। 50 से 60 मिलीमीटर तक बारिश भी हो सकती है। अगले सप्ताह भी ठीक-ठाक बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें