फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम तक नहीं पहुंची पुकार, गुस्साए लोगों ने मिनी बाईपास किया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

मठलक्ष्मीपुर क्षेत्र के लोगों ने खराब सड़क, जलभराव और नाला न होने की शिकायत नगर निगम से लेकर मुख्यमंत्री तक की। मगर कहीं से भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उनका सब्र जवाब दे गया। रविवार सुबह गुस्साए लोगों ने मठ लक्ष्मीपुर के सामने बैनर लेकर मिनी बाईपास पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और नगर निगम के एई ने लोगों को समझाकर शांत किया। इसके बाद लोग केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के आवास पहुंचे और उन्हें साथ लेकर नगर विधायक डॉ. अरुण कुमार के कार्यालय पहुंच गए। केंद्रीय मंत्री और विधायक ने निगम के अफसरों से बात कर शीघ्र समाधान कराने को कहा।
लोगों ने बताया कि करीब दो साल से उनके क्षेत्र की सड़क टूटी हुई है। इससे मठ लक्ष्मीपुर रोड पर पड़ने वाली बसंत विहार, संतनगर समेत करीब दर्जन भर कॉलोनियों में रहने वाली 15 हजार की आबादी परेशान है। हल्की बारिश में ही जलभराव हो गया है और ठेकेदार ने नाले का निर्माण कार्य भी अधूरा छोड़ दिया है। स्थानीय स्तर पर सुनवाई नहीं हुई तो उन लोगों ने मार्च में मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत की, लेकिन नगर निगम ने निर्माण की निविदा स्वीकृत होने की बात कहकर शिकायत को निस्तारित कर दिया। हाल ही में हुई बरसात से लोगों का आवागमन प्रभावित हुआ तो उन लोगों ने फिर शिकायत की। इसके बाद रविवार सुबह करीब आठ बजे बैनर लेकर मठ लक्ष्मीपुर रोड के सामने ही मिनी बाईपास पर जाम लगा दिया। सूचना पर निगम के एई सुशील सक्सेना और पुलिस पहुंची। लोगों को समझाकर जाम खुलवा दिया गया। मगर इस दौरान करीब आधा घंटा तक वहां ट्रैफिक व्यवस्था गड़बड़ रही।
विज्ञापन

जाम खोलने के बाद लोग केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के पास पहुंचे। उन्होंने निगम के अफसरों से बात की और क्षेत्रवासियों के साथ ही नगर विधायक डॉ. अरुण कुमार के कार्यालय पहुंचे। इसके बाद उन लोगों ने प्रभारी नगर आयुक्त से बात कर तत्काल समस्या का समाधान कराने को कहा। केंद्रीय मंत्री ने भी नगर आयुक्त को इस संबंध में पत्र लिखा है।

अतिक्रमण के चक्कर में अधर में लटका नाला निगम ने मलबा डलवाने का काम शुरू कराया
इस रोड पर नाला बनाने का प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद काम शुरू हो गया था। मगर अतिक्रमण होने के चलते यह काम अधर में ही लटक गया। अतिक्रमण तोड़ने के लिए लेखपाल से निशानदेही को कहा गया, लेकिन मामला अब तक टल रहा है। इसके चलते एई ने नगर निगम के ड्राफ्टमैन से सोमवार को वहां निशान लगाने को कहा है। साथ ही जलभराव से तत्काल राहत देने के लिए गड्ढों में मलबा डलवाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


नाले का अतिक्रमण न हटने के चलते काम रुक गया था। सोमवार को निगम की टीम अतिक्रमण हटाने के लिए वहां निशान लगाएगी। जलभराव से तत्काल राहत के लिए मलबा डलवाया जा रहा है।
- ईश शक्ति सिंह, प्रभारी नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें