फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने तोड़ा शीशा, हंगामे पर पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में रविवार की सुबह प्राइवेट रूम में भर्ती एक मरीज के बच्चों ने ऑपरेशन रूम का शीशा तोड़ दिया। अस्पताल स्टाफ के विरोध करने पर घरवाले लड़ने लगे। इसको लेकर अस्पताल में काफी देर तक हंगामा हुआ। मौके पर पुलिस के पहुंच जाने पर घरवाले शीशा लगवाने को तैयार हो गए। तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

गांव उदयपुर महेवा निवासी सुमन गुप्ता पत्नी स्वर्गीय राजू गुप्ता को पथरी के ऑपरेशन के लिए शनिवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्राइवेट वार्ड नंबर चार में भर्ती सुमन गुप्ता के घर के बच्चों ने ऑपरेशन रूम का शीशा तोड़ डाला। इस पर स्टाफ नर्स ने नाराजगी जताई, तो घरवाले लड़ने लगे। मामले की सूचना मिलने पर सीएमएस डॉ. एके गौतम ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंचते ही घरवालों ने शीशा लगवा देने की बात कही, तब जाकर कहीं मामला शांत हुआ। सीएमएस डॉ.अरुण कुमार गौतम ने बताया कि पुलिस के पहुंचने पर घरवाले शीशा लगवाने पर मान गए, इसलिए पुलिस में लिखा पढ़ी नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें