नमन दीप की जमानत
अर्जी पर सुनवाई 14 को
ब्यूरो
बरेली। इंस्पेक्टर सुभाषनगर से मारपीट करने के आरोप में जेल में बंद राजा सेठी के बेटे नमन दीप की जमानत अर्जी पर सुनवाई 14 मार्च को होगी। मामला जिला जज की अदालत में है।
सात मार्च को सुभाषनगर में अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम टीम ने राजा सेठी के डिपार्टमेंटल स्टोर के ऊपर लगा बोर्ड हटा दिया था, इस दौरान राजा सेठी के बेटे नमन दीप ने इंस्पेक्टर से हाथापाई कर दी थी। नमन दीप को गिरफ्तार कर पहले 151 सीआरपीसी के तहत जेल भेजा गया था, जिसमें उसकी जमानत हो गई थी। बाद में उसके खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर में 332 व 353 आईपीसी व 7 क्रिमनल ला एमेंडमेंट एक्ट की धाराएं भी लगाई गईं, इसी मामले में जमानत अर्जी खारिज कर दी गई। अब उसकी जमानत अर्जी सेशन अदालत में लगाई गई है।