फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजा इफ्तार से दिया एकता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

सिविल लाइंस स्थित एक रेस्टोरेंट पर शमा वेलफेयर सोसाइटी की ओर से सामूहिक रोजा इफ्तार कराया गया। इसमें हर मजहब के लोगों ने शिरकत कर सौहार्द का संदेश दिया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि मेयर डॉ. आईएस तोमर ने कहा कि पवित्र रमजान यूं तो मुस्लिम भाइयों के लिए इबादत का पर्व है, मगर इसमें इफ्तार पार्टियां एकता और भाई चारे का संदेश देती हैं। इफ्तार से पूर्व जेसी पालीवाल ने कल्चरल एसोसिएशन की ओर से मुख्य अतिथि के हाथों सोसाइटी के सचिव मोहम्मद शादाब रजवी को राष्ट्रीय एकता कार्यक्रम में सहयोग के लिए सम्मानित किया। इफ्तार के बाद मौलाना शहाबउद्दीन रजवी ने मगरिब की नमाज अदा कराई। पूर्व में मोहम्मद कासिम व मोहम्मद फैजी ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पाशा मियां, हामिद लतीफ बब्बू, सैय्यद नाजिर अली उर्फ चांद, छात्र नेता इमरान अंसारी, सैय्यद अकबर अली, पम्मी खां वारसी, मोहम्मद शानू, मोहम्मद उजैब, मंजीत सिंह बिट्टू, आशीष सक्सेना, अनवार एवज, चांद मियां, जहीर अहमद जहीर, मोहम्मद शाहिद, वसी अहमद आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें