फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 दूरस्थ गांवों को बनाया जाएगा स्मार्ट  

Mon, 05 Feb 2018 12:56 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सौ ऐसे गांवों को स्मार्ट बनाने की तैयारी की जा रही है, जो तहसील मुख्यालयों से या तो काफी दूर हैं या फिर जिले की सीमा पर बसे हुए हैं। सरकारी मशीनरी का कोई फोकस न होने से इन गांवों का पिछड़ापन खत्म नहीं हो पा रहा है। समग्र ग्राम विकास योजना में हर ब्लाक में ऐसे गांवों को चिह्नित किया जा रहा है। हाल ही में सीएम कार्यालय से इस संबंध में गाइडलाइन आने के बाद योजना शुरू करने के लिए होमवर्क तेज कर दिया गया है। 
विज्ञापन

इस स्कीम में 100 राजस्व गांव शामिल किए जाने हैं। तहसील मुख्यालयों से काफी दूर होने की वजह से अधिकारी इनमें नियमित मॉनीटरिंग नहीं कर पाते हैं। इन गांवों को बुनियादी सुविधाएं देना तो दूर उनके प्रस्ताव तक तैयार नहीं किए जा रहे हैं। ऐसे गांवों को विकास की धारा से जोड़ने के लिए समग्र ग्राम विकास योजना लागू की गई है। इन गांवों में संपर्क मार्ग, सड़क, विद्युतीकरण, नाली-खड़ंजा, राशनकार्ड, आवास, कृषि सहित कई योजनाएं तैयार होंगी। सीडीओ सत्येंद्र कुमार ने बताया कि योजना तैयार करने के लिए विभिन्न विभागों की जल्द मीटिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें