'100' Dial backward six districts surveyed, IG upset
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की महत्वाकांक्षी योजना ‘100’ डायल के सर्वे में बरेली समेत छह जिलों के पिछड़ने पर आईजी विजय सिंह मीना ने नाराजगी जताई। उनका कहना था कि जिस जिले में सर्वे का काम पूरा नहीं होगा, वहां से अफसरों को इसके लिए जिम्मेदार मानकर कार्रवाई होगी। विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, इसके लिए तैयारियां अभी से शुरू कर दें। दिवाली का त्यौहार आ रहा है। इसके लिए अभी से अलर्ट रहें। छोटी घटनाओं को गंभीरता से लेकर मौके पर पहुंचकर समाधान कराएं।
शनिवार को जोन सभागार में कानून व्यवस्था, ‘100’ डायल और त्योहारों को लेकर आईजी ने मीटिंग की। उन्होंने कहा कि ‘100’ डायल सेवा में बिजनौर ने दो लाख 32 हजार स्थान चिहिन्त करके सबसे अच्छा काम किया है। अमरोहा, पीलीभीत जिले में भी सही काम हुआ है। बरेली में 40 हजार और मुरादाबाद में 24 हजार स्थान चिहिन्त हुए हैं। शाहजहांपुर, बदायूं, रामपुर, संभल जिलों में सर्वे की स्थिति ठीक नहीं है। ऐसे में इस सेवा का शुरू होना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि त्योहार रजिस्टर अब एसओ नहीं सीओ स्तर से लिखे जाएंगे। एक सप्ताह के अंदर उसे एसएसपी और एसपी चेक करेंगे। आईजी का कहना था कि सांप्रदायिक प्रवृत्तियों के व्यक्तियों के लोगों को चिहिन्त करके उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जाए। उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। संभ्रात व्यक्यिों की सूची तैयार करके अपने पास रखें। सोशल मीडिया पर नजर रखें। खुराफात करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। विधानसभा चुनावों की तैयारियां अभी से शुरू कर लें। किसी भी स्तर से लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर डीआईजी आशुतोष कुमार, एसएसपी जोगेंद्र कुमार, एसपी संभल बालेंदु भूषण सिंह आदि मौजूद रहे।
28 तक रिलीव होंगे
तीन साल से जमे इंस्पेक्टरों के तबादले करने के बाद उन्हें 28 तक रिलीव करना है। इसके लिए आईजी ने सभी जिलों के कप्तानों को स्पष्ट आदेश कर दिए हैं।
अच्छा काम करने वालों को सराहा
आईजी ने मोहर्रम और दशहरे से त्यौहार जिन जिलों में शांतिपूर्वक निपटा है। वहां के पुलिस अधिकारियों को सराहा है और बधाई दी।