फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 10 साल के ओनिश ने अंडर-19 वर्ग में जीते पदक

Sat, 01 Aug 2026 02:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मेरठ में आयोजित सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 स्विमिंग जोनल टूर्नामेंट में बरेली के सेक्रेड हार्ट्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के तैराकों ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कई स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। इस सफलता के बाद अब ये खिलाड़ी नेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

ओनिश मिश्रा ने महज 10 वर्ष 11 माह की आयु में अंडर-19 वर्ग में भाग लेकर कीर्तिमान स्थापित किया। उन्होंने 1500 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। ओनिश ने 200 मीटर बटरफ्लाई में रजत पदक भी हासिल किया। स्पर्धा के दौरान ओनिश का प्रदर्शन सभी के लिए आश्चर्यजनक था। कोच अनुपम शुक्ला के मार्गदर्शन और ओनिश की लगन से यह अकल्पनीय लक्ष्य हासिल हुआ। समीर सिंह ने अंडर-19 वर्ग की 200 मीटर बैक स्ट्रोक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। आदित्य सक्सेना ने 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
4x100 मीटर मेडले रिले स्पर्धा में ओनिश, समीर, आदित्य और दर्शित की चौकड़ी ने रजत पदक जीता। टीम के सभी तैराकों ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जोनल टूर्नामेंट में मिली इस सफलता के बाद अब ये सभी खिलाड़ी नेशनल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। यह चैंपियनशिप 24 सितंबर से भोपाल में आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें